बिजय मजूमदार पखांजुर------
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विक्रम देव उसेंडी जी, जिला अध्यक्ष श्री सतीश लाटिया जी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री राजा पांडे जी के निर्देशानुसार भारत के प्रधानमंत्री यशस्वी युग पुरुष श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस के साप्ताहिक सेवा के उपलक्ष पर स्वच्छ भारत अभियान को मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने मटोली हाई स्कूल के मेन रोड पर अनावश्यक झाड़ियों को साफ सफाई करते हुए स्वच्छ भारत की मान रखी तथा मेन रोड पर convex mirror को लगा कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के टीम ने लोगो को दुर्घटना से सुरक्षा देने की छोटा सा प्रयास भी किए। इस सेवा से प्रवाहित हो कर मटोली स्कूल के विद्यार्थियों तथा मटोली क्षेत्र वासियों ने पूर्व सांसद विक्रम देव उसेंडी जी का आभार जताते हुए उनको धन्यवाद दिए।इस सेवा कार्यक्रम में भाजयुमो पखांजूर के महामंत्री अमित मंडल,मंत्री असित व्यापारी, सोशल मीडिया प्रभारी राम रतन घरामी, कार्यकाणी सदस्य पुष्पेन मंडल, राशोमय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.