सूखा घोषित करने और खाद की कालाबाजारी रोकने गुण्डरदेही भाजपा किसान मोर्चा ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
गुण्डरदेही । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशन मे भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुण्डरदेही टीकाराम निषाद व अर्जुन्दा मंडल के अध्यक्ष ओंकार सिन्हा के संयुक्त मे भाजपा नेताओं ने मंगलवार को गुण्डरदेही के धमतरी चौक में राज्य सरकार के खिलाफ धरना देकर गुण्डरदेही तहसील को सुखा घोषित करने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार को घेरा भाजपा पदाधिकारीयो ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
पूर्व विधायक राजेन्द्र राय भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने जोरशोर से प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान करे व अल्प वर्षा को देखते हुए बालोद जिला व गुण्डरदेही तहसील को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करें सिर्फ 9 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा राशि से किसानों की लागत की भरपाई नहीं हो सकती कम से कम 25 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि सरकार के जिम्मेदार लोग और प्रशासन की मिली भगत से आज खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है यूरिया खाद को किसानों को महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है जिसके जिम्मेदार प्रदेश की किसान विरोधी भूपेश सरकार है। यहां के स्थानीय विधायक कालाबाजारी के विषय पर चुप्पी साधे बैठे है इसलिए कालाबाजारियों के हौसले बुलंद है जिसके कारण किसान आज परेशान हैं किसान वर्ग चुनाव के समय कांग्रेस को वोट देने के निर्णय पर पश्चाताप कर रहा है केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को की गई है लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों के हित की चिंता ही नहीं कर रही है बल्कि खाद को प्राइवेट सेक्टर को बेचकर इसकी कमीशनखोरी पर उतारू हो चली है भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने कहा कि जिले में सूखे की स्थिति है सैंकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल खराब हो चुकी है । फसल खराब होने के कारण किसानों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। राज्य में भूपेश सरकार किसान विरोधी सरकार बन गई है किसानों को खुले बाजार से महंगे दामो में खाद बीज खरीदने को मजबूर किया गया ग्रामीण क्षेत्रो में हो रही लगातार बिजली कटौती बंद की जाए किसान मोर्चा के अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने कहा कि भूपेश सरकार किसान विरोधी सरकार है प्रदेश भर के किसान पीड़ित है यह सरकार से किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है समय पर खाद दवाई से वंचित होना पड़ रहा है सभा को कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत साहू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन थानसिंग मंडावी सांसद प्रतिनिधि महामंत्री सेवक महिपाल रोमन सोनकर पवन सोनवर्षा श्रीकांत वर्मा सौरभ चोपड़ा मयंक अग्रवाल विनोद चंद्राकर दिलीप कुल्हाड़े डोमन साहू मोहित सिन्हा धर्मेंद्र साहू पार्षद हरीश निषाद शंकर यादव संतोष नेताम उत्सव जैन अनिल सोनी रोशन यादव नरेंद्र यादव मोपेन्द्र साहू टोमन साहू सहित सैकड़ो पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.