पिथौरा__महिला एवं वन अधिकार कानून के एक दिवसीय सम्मेलन में
बुंदेली (छिंदौली)में शामिल हुए संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव
पिथौरा ब्लाक के बुंदेली (छिंदौली) ग्राम पंचायत में एक दिवसीय महिला एवं वन अधिकार कानून का सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारकाधीश यादव शामिल हुए उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल सभी की हित की बात करते हैं सब के हित के लिए योजना बनाते हैं
तीजा त्योहार के अवसर पर जिस प्रकार स्व सहायता समूह के 12 सौ करोड़ रुपए कर्ज को उन्होंने माफ किया गया किसानों का बोनस छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दिया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रह किया जाता है मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता के दाम को बढ़ाकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दिया है कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीब, किसान ,बेरोजगार, युवाओं महिलाओं आदि लोगों के हित के लिए कार्य करता है इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करण दीवान भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सबके हित के लिए कार्य करती है आदरणीय भूपेश बघेल की सरकार ने तेंदूपत्ता का दाम बढ़ाना किसानों को बोनस देना भूमिहीन लोगों को हर साल ₹6000 देना यह इस सरकार की उपलब्धि को दर्शाता है इस अवसर पर सरपंच उप सरपंच पंच अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति थी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.