ग्राम पंचायत कोनचरा वैक्सीनेशन के लिए उमड़ा जनसैलाब ..।.. डोज भी कम पढ़ने लगा
बैजनाथ पटेल /कोंनचरा वैलनेस सेंटर में, आज जनसैलाब उमड़ पड़ा कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी सरकार के द्वारा की जा रही है परंतु ग्रामीण एरिया में धान का सीजन होने के कारण वहां के लोगों के द्वारा वैक्सीनेशन में रूचि नहीं रहे थे कारण वैक्सीनेशन का कार्य लगभग ठप सा पड़ गया था परंतु आज अचानक वैक्सीनेशन कराने के लिए जनसैलाब उमड़ पडा आयुष्मान सेंटर में जनसैलाब उमड़ने का कारण यहां के जनप्रतिनिधि निधि श्री बलभद्र सिंह ढाकुर श्री कन्हैयालाल गंधर्व सभापति महिला बाल विकास कोटा कलावती, साहू फागूराम केवट, भागवत पटेल शत्रुघ्न पटेल ,भारत पटेल, राजू पटेल, भूषण यादव, एवं गांव की सक्रिय कार्यकर्ताओं की घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया आयुष्मान सेंटर में आज वैक्सीनेशन के लिए 120 डोज दीया गया है परंतु वहां लगभग दो से ढाई सौ लोगों की भीड़ लग गई आनन-फानन में 35 डोज बाहर से मंगाना पड़ा तब जाकर 155 लोगों को वैक्सीनेशन हुआ लगभग 100 से अधिक लोगों को बगैर वैक्सीनेशन वापस होना पड़ा आज लोगों में इतना जागरूकता देखने को मिल रहा क्षेत्र के जनपद सदस्य कन्हैया लाल गंधर्व ने उच्च अधिकारियों को अतिरिक्त डोज के लिए अवगत कराया हम हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन के लिए प्रयास कर रहे हैं कि कोई व्यक्ति वैक्सीनेशनके लिए छूट ना जाए
वैक्सीनेशन सेंटर से प्रभारि रहे नदारद =- गांव के जागरूक जनप्रतिनिधि तथा आम आदमियों के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर वैक्सीन सेंटर तक लाया गया लेकिन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रभारी अनिता राज अपने ड्यूटी से रहे नदारद जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक दिन पहले से स्टाफ को सूचित किए गए थे स्टाफ की कमी के कारण लोगों को वैक्सीनेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.