दल्लीराजहरा पुराना बाजार रेल्वे पुल के नीचे रेल्वे ट्रैक पर वार्ड क्रमांक 19 निवासी व्यक्ति का मिला शव
केवटी से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के चपेट मे आने से हुई मृत्यु
दल्लीराजहरा :- आज सुबह दल्ली राजहरा पुराना बाजार रेल्वे पुल के नीचे रेल्वे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला
मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक -19 मोंगरा दफाई निवासी मन्नु लाल गोरे के नाम से किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ठेकेदारी मे ड्राइवर पद मे माइंस मे कार्यरत थे कुछ दिनों से मन्नु लाल गोरे की मानसिक स्थिति ठीक नही चल रहा था
मन्नू लाल गोरे की मृत्यु केवटी से दुर्ग जाने वाली ट्रेन के चपेट मे आने से हुई
घटना की जानकारी मिलते ही दल्ली राजहरा पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया
अब पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की यहा घटना हत्या है या आत्महत्या या फिर एक दुर्घटना
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.