पूर्व माध्यमिक शाला सिलदहा मे गणवेश वितरण किया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ...ग्राम पंचायत सिलदहा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे 76 छात्र छात्राओं को गणवेश स्कूल ड्रेस वितरण किया गया प्रधान पाठक शिवकुमार छात्रवांणी ने जनप्रतिनिधि के समक्ष गणवेश का वितरण कराया गया इस अवसर पर शाला के शैक्षिक वातावरण से प्रभावित होकर ग्राम के वार्ड पंच श्रीमती संगीता पति विजेंद्र भारद्वाज ने कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को 5051रुपए की राशि एवं सातवीं कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को 3051रुपए की राशि तथा कक्षा छठवी में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को 1051रुपए की राशि देने की घोषणा की इस अवसर सरपंच पुरुषोत्तम बिरको,शाला प्रबंधन के अध्यक्ष भुनेश्वरी श्यामले,सचिव प्रदीप,विजेंद्र भारद्वाज,शिक्षक राजेंद्र गंधर्व एवं हरि जायसवाल छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.