लखेश्वर मानिकपुरी की रिपोर्ट
केंदा(बेलगहना)
*कोरोना टीका को लेकर चल रहा भ्रम लगभग पूरी तरह हुआ दूर*
*बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे वैक्सीन सेंटर*
केंदा...कोटा विकासखंड के वैक्सीनेशन सेंटर केंदा में रही भारी भीड़, सेंटर को कल मिला केवल 50 डोज़ जल्द ही समाप्त हो गया वहीं
आज 150 डोज़ वैक्सीन भी कम पड़ जाने की संभावना जताई जा रही है।
केंदा के ग्राम चुरेली क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत कम था जिसे देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि केंदा राहुल प्रताप सिंह
(सरपंच प्रतिनिधि),
ललिता सुखसागर मानिकपुरी(उप सरपंच)
व जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप आज वैक्सीनेशन सेंटर केंदा में सर्वाधिक संख्या में चुरेली क्षेत्र के लोग वैक्सीन लगवाने उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.