Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 18, 2021

*वरिष्ठ को नहीं दी प्राथमिकता, जूनियर को बना दिया बीईओ* 0 छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने की प्रमुख सचिव से शिकायत 0 तत्काल प्रभाव से निरस्त करने एसोसिएशन ने कहा

 *वरिष्ठ को नहीं दी प्राथमिकता, जूनियर को बना दिया बीईओ*


0 छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने की प्रमुख सचिव से शिकायत


0 तत्काल प्रभाव से निरस्त करने एसोसिएशन ने कहा




अंबागढ़ चौकी-: शिक्षा विभाग के खिलाफ छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने फिर एक बार आवाज उठाते हुए मोहला में हुए गलत पदस्थापना को लेकर जिला मुख्यालय शिक्षा विभाग के डीईओ हेतराम सोम  के विरुद्ध प्रमुख सचिव से शिकायत दर्ज कराई और गलत पदस्थापना पर तत्काल कार्रवाई करने छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने कहा।

ज्ञात हो कि सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 04/08/2011 और 14/07/2014 और मा. उच्च न्यायालय बिलासपुर का आदेश कंमांक 2064/2020 और स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश 06 फरवरी के अनुसार वरिष्ठ के रहते कनिष्ठ को प्रभार नही सौंपा जा सकता है लेकिन राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने 15 सितंबर को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मोहला जिला राजनांदगांव का प्रशासनिक एंव वित्तीय प्रभार सौंप दिया गया है जो नियम विरूद्ध है। जिसमें छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने शिकायत दर्ज कराई है। चूंकि ब्लाक में राजेन्द्र कुमार देवांगन के अलावा अनेको प्राचार्य वरिष्ठ है, और उनके रहते राजेन्द्र देवांगन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मोहला के पद पर नियुक्त करना नियम विरूद्ध है। जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा जारी नियम विरूद्ध नियुक्ति आदेश 15 सितंबर को निरस्त कर वरिष्ठ प्राचार्य को मोहला, जिला राजनांदगांव का विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad