बेलगहना...दालसागर सड़क निर्माण कार्य मे देरी से हो रही लोगों को परेशानी
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना....कोटा विकासखण्ड अंतर्गत बेलगहना के आसपास सड़कों की स्थिति बदतर।बेलगहना से दालसागर तक 3.50 किमी सड़क निर्माण जो कि पुल पुलिया सहित होना है जिसके लिए सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था
जिसके चलते लोगों को लंबे समयावधि के लिए धूल फांकने के बाद अब लोग गड्ढों के चलते परेशान हो रहे हैं। क्या दो पहिया क्या चार पहिया लगभग सभी वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं साथ ही पानी भरे गड्ढों की गहराई पता न चलने के कारण वाहन चालक उन गड्ढों में अपना वाहन चला देते हैं
और चोटिल हो जाते हैं। ठेकेदार द्वारा भी निर्माण कार्य में कछुआ चाल अपनाया जा रहा है ऐसी स्थिति में सड़क में बने गड्ढों की वजह से कोई बड़ी घटना घटित होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.