आंध्र समिति भवन, दल्लीराजहरा में एशिया के सुकुरात कहे जाने वाले मानवतावादी पेरियार ई वी रामास्वामी जी की जयंती मनाई गई।
दल्लीराजहरा - आज दिनांक 17/9/2021 को आंध्र समिति भवन, दल्लीराजहरा में एशिया के सुकुरात कहे जाने वाले मानवतावादी पेरियार ई वी रामास्वामी जी की जयंती मनाई गई।
इस कार्यक्रम में पेरियार ई वी रामास्वामी जी के सामाजिक व धार्मिक विचारों पर चर्चा हुई , किस किस घटना से प्रभावित होकर वे नास्तिकता की ओर अग्रसर हुए ।
समाज मे व्याप्त अंधविश्वास ,कुरीतियों , ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करने के लिये लोगो को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हीने जो सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया वह सब बातें वक्ताओं ने अपने उदबोधन में कहे।
सम्मिलित हुए सदस्य इस कार्यक्रम में ..
रामकुमार सहारे, जितेंद्र मेश्राम खुशाल सिंग ,केसरी बाघ, एस.दिनकर एस.के.शाह, उत्तम कोठारी ,प्रेमचंद पिस्दा, दीपक राजवंशी, राधेश्याम हिरोन्दी, किस्कू, हरकदास, माझी ,रामाधीन, प्रमोद कावले
,राधेश्याम किरपाल ,हरकदास आर. किस्कू वर्मा, दिलीप ठाकुर ,आंध्र समिति मेम्बर कम्पनी कमांडर SRPF उपस्थित थे






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.