Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 20, 2021

17 वर्षीय युवती के बाद फिर तेंदुए ने किया 48 वर्षीय महिलाका शिकार, लहुलुहान, मौत,

17 वर्षीय युवती के बाद फिर तेंदुए ने किया 48 वर्षीय महिलाका शिकार, लहुलुहान, मौत,


सीएनआई न्यूज़ सिवनी (म. प्र.) से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी: मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे धान की फसल काटने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई हमले के बाद तेंदुआ महिला के शव को घसीट कर पास ही स्थित दूसरे खेत में ले गया। इस दौरान आस-पास मौजूद अन्य महिलाओं व ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के हमले से हो रही मौत को लेकर ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है। अब ग्रामीण कृषि कार्य के लिए गांव से दूर खेत में जाने वह समीपस्थ जंगल जाने में घबरा रहे हैं शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।

वन विकास निगम बरघाट के केवलारी रेंज अंतर्गत गांव मोहगांव निवासी गजरोबाई पति उदल पंचेश्वर (48) गांव की 4 महिलाओं के साथ जंगल से लगे खेत में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे धान की फसल काटने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कुछ दूर ले जाकर जब तेंदुआ महिला को अपना भोजन बना रहा था, उसी दौरान साथ में गई महिलाओं की नजर उस पर पड़ी।इसके बाद महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया तो .तेंदुआ भाग गया।घटना के बाद से जहां गांव में दहशत व्याप्त है, वही ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मंगलवार सुबह करीब 11 30 बजे हुई इस घटना के 3 घंटे बाद भी वन विभाग व प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। मोहगांव सहित आसपास के ग्रामीण घटना के बाद मौके पर एकत्रित हो गए ।इसके दौरान वन विभाग के चौकीदार को ग्रामीणों ने घेर लिया। मौके पर उगली थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीण को शांत करने का प्रयास किया ।उगली थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण खासे आक्रोशित  हो गए थे जिन्हे समझदार शांत कराया गया है।

        जिले के दक्षिण  सामान्य वनमंडल के कान्हीवाड़ा वन परिक्षेत्र के पांडीवाडा़ गांव से लगे जंगल में 16 अक्टूबर की दोपहर पिता जंगलू यादव के साथ मवेशी चराने गई 17 वर्षीय किशोरी रवीना यादव की तेंदुए  ने हमला किया था ,जिससे उसकी मौत हो गई थी ।तेंदुआ किशोरी को दबोच कर करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में ले गया था। गांव से करीब 3 किमी दूर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में बेटी रवीना यादव के साथ चरवाहा पिता जंगलू यादव मवेशियों को चराने जंगल गया था। इसी दौरान किशोरी को दबोचकर तेंदुआ कुछ दूर ले गया था। पीछे करते हुए पिता जंगलू ने डंडा पटक कर खूंखार तेंदुए के चंगुल से बेटी को बचाने का प्रयास किया था, इस दौरान तेंदुए ने पिता पर भी झपटने का प्रयास किया था, इसके बाद बड़ी संख्या एकत्रित होकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे ।ग्रामीणों का कहना है कि आस -पास के क्षेत्र में तेंदुए का आतंक यबढ़ता ही जा रहा है , इसके बाद भी वन विभाग का नाम अमला तेंदुए को पकड़ने के लिए सार्थक प्रयास नहीं कर रहा हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad