Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 2, 2021

सार्वजनिक शौचालय बीएसपी प्रबन्धन द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के कारण शौचलय निर्माण की प्रक्रिया पड़ी बंद।

 सार्वजनिक शौचालय बीएसपी प्रबन्धन द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के कारण शौचलय निर्माण की प्रक्रिया पड़ी बंद। 

:-अनपात्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के विरोध में अनुविभागीय दंडाधिकारी के नाम से ज्ञापन सौपा गया। 


दल्लीराजहरा :- वार्ड क्रमांक 3 में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग निवास करते है ओर उनके घरों में शौचलय नही होने के कारण उनको खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है । पार्षद निर्वाचित हुई हूँ तब से ही वार्ड की महिलाओं द्वारा शौचलय नही होने के कारण खुले में शौच जाने की बात बताई इस हेतु मेरे द्वारा वार्ड की इस प्रमुख समस्या की ओर लगातार नगर पालिका ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिये पत्रचार किया गया ओर शासन द्वारा इस जनहित की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्यपरिवर्तित मद से महिला प्रसाधन के निर्माण कार्य की स्वीकृत से पूर्व भूमि स्वमित्व का प्रमाण पत्र मांगा गया है ।



वार्ड नंबर 3 बी एस पी क्षेत्र में आने के कारण शौचलय निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा अनापत्ति प्रमाण जारी करने हेतु पत्र बीएसपी प्रबंधन को पत्र भेज दिया गया है परंतु आज दिनाक तक बी एस पी प्रबन्धन द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के कारण शौचलय निर्माण की प्रक्रिया आगे नही बढ़ पा रही है ओर आज भी वार्ड वासियो को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वही बी एस पी प्रबंधन द्वारा नगर पालिका के अन्य निर्माण कार्य चौपाटी निर्माण, उद्यान निर्माण भवन निर्माण बेडमेन्टिन कोर्ट हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करता है परंतु वार्ड 3 के शौचलय निर्माण जैसे जनहित के कार्यो के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही करना समझ से परे है।



बी एस पी प्रबन्धन द्वारा जानबूझकर वार्ड क्रमांक 3 के शौचालय निर्माण कार्य का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहा है। वार्ड क्रमांक 3 शौचालय निर्माण कार्य की अनापत्ति प्रमाण पत्र 10 दिवस के अंदर जारी नही करता है तो वार्ड वासियो के साथ बी एस पी प्रबन्धन के खिलाफ वार्ड की जनहित की मांगो को पूरा करवाने के लिये उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। 

 वार्ड 3 की महिलाओं को खुले में शौच से मुक्त कराने हेतु राज्यपरवर्तित मद से स्वीकृत शोचालय निर्माण जैसे जनहित के कार्यो को पूरा करवाने हेतु बी एस पी प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने का कष्ट करे। 


वार्ड क्रमांक 3 वल्लभ नगर में राज्य परवर्तित मद से स्वीकृत महिला प्रसाधन के निर्माण कार्य के लिये अनपात्ति प्रमाण पत्र जारी नही करने के विरोध में अनुविभागीय दंडाधिकारी के नाम से ज्ञापन सौपा गया जिसमें वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सोनी दुबे सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े    वार्ड क्रमांक 13 पार्षद विजयभान विशाल मोटवानी मनोज दुबे मनोज सिंग ,मेवालाल ,सोमेश जायसवाल,विनय सिंग महेंद्र,रवि बग्गा,श्रवण,राजेन्द्र,लक्ष्मण ,धर्मेन्द्र,संदीप,संतोष,आशु,प्रमोद,राकेश ठाकुर,गेंदलाल,पुष्पराज,जितेंद्र,पिंटू,संतोष,रेवन,देवकरण,एवं वार्डवासी शामिल थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad