Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 14, 2021

मरही कापा (करगी खुर्द) में नवरात्रि पूजन पर हवन कन्या भोज का आयोजन सम्पन्न

 मरही कापा (करगी खुर्द) में नवरात्रि पूजन पर हवन कन्या भोज का आयोजन सम्पन्न



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट 


कोटा।  नवरात्रि पर हवन, पूजन, कन्या भोज के साथ ही ग्राम जन भोज का आयोजन किया गया । ग्राम करगी खुर्द के समीप मरही कापा स्थित हनुमान कुटिया में माता रानी दुर्गा जी का मंदिर प्रतिस्थापित है ,जहां पर प्रतिदिन माता दुर्गा जी की पूजा एवं आरती नियमित रूप से संपन्न की जाती है। कुटिया स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर में भी प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है।नवरात्रि के अवसर पर हनुमान कुटिया स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन  जसगीत, रात्रि जागरण,पूजा आरती की गई । यहां पर तेल ज्योति एवं घृत ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया । मरही कापा,बीजा,करगी खुर्द,साल्हेकापा, कोटा, सकरी, बिलासपुर,  रायगढ़, दुर्ग,सतना,रीवा और चित्रकूट आदि के भक्तों ने ज्योति कलश प्रज्वलित कराए। नवरात्रि के दिनों में पूजा अर्चना , जस गीत ,रात्री भजन में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नवरात्रि के अष्टमी को हवन एवं नवमी तिथि को कन्या भोज कराया गया । कन्या भोज के पश्चात मरही कापा एवं करगी खुर्द तथा आसपास के लोगों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीण एवं आसपास के लोगों ने उपस्थित होकर सेवा भी की, तथा भोजन प्रसाद भी प्राप्त किया।  ज्ञात हो कि मरही कापा स्थित यह कुटिया ग्राम करगी खुर्द से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर मरही कॉपा मार्ग पर स्थित है , जहां पर दूर-दूर से भक्त गण पहुंचकर मंदिर में आकर मत्था टेकते हैं । यहां पर रहने वाले पुजारी पंडित राजाराम दास जी, जो कि स्वयं व्यवस्थापक भी हैं , उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं भी यहां पर ग्रामीण जन उनसे प्राप्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को दमा अस्थमा के बीमारों को यहां पर दवा भी दी जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad