भाजयुमो बेलगहना मंडल द्वारा पुतला दहन
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना - सीएम और मंत्री अकबर का पुतला दहन।कर्वधा मामले पर भाजयुमो और अनुसांगिक संगठन का विरोध ।पुलिस मौके पर मौजूद पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझपटी ।
कवर्धा के हिन्दु मुस्लमानो के धार्मिक हिंसा मामले पर पूरा प्रदेश गर्म है प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजयुमो और अनुसांगिक संगठन ने आज प्रदेश के सीएम और मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंका। बेलगहना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पुतला फूंका मौके पर चौकी प्रभारी अजय वारे ने पुलिस बल की तैनाती कर रखा था पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पुतले को कड़ी मशक्कत के बाद छीना पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझपटी भी हुई।
बेलगहना में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू व उपाध्यक्ष अशोक मरकाम, महामंत्री राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया पुतला दहन के पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।भाजपा कार्यालय से रैली के के रूप में निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुराना तहसील चौक बेलगहना के सामने रोक लिया वही पर पुतले को आग लगाने के प्रयास में जुटे कार्यकर्ताओं से पुलिस ने जलते पुतले को छीनकर अपने कब्जे में लिया। पुतला फूंकते समय , लखन पैकरा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रामेश्वर राजपूत, संसद प्रतिनिधि निशांत सोनी, शिवमान खुसरो, किसान मोर्चा महामंत्री रुद्र अग्रवाल, विजय केशरवानी, राकेश पाण्डेय, आलोक तुलस्यान, रमेश राठौर ,रावेंद्र तिवारी, विधेश्वर सोनी, संजय रजक, दिलहरण श्रीवास,की उपस्थिति में पुतला दहन किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.