Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 8, 2021

कोटा नाका चौक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया


कोटा नाका चौक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

कोटा -नाका चौक के पास कवर्धा में हुए दो समुदायों के बीच झड़प मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।


करगी रोड कोटा। कोटा नगर पंचायत के नाका चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। कवर्धा जिले में हुए दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद बनी हुई तनाव की स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के जय स्तंभ नाका चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन सब देखते रह गए और युवा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया।


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता चुन्नीलाल साहू ने बताया कि कवर्धा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शासन प्रशासन से स्थिति सम्हाले नहीं सम्हल पा रही है। ऐसे कठिन वक्त में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश की चिंता छोड़ कर, उत्तर प्रदेश में जाकर बैठे हुए हैं। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री,प्रदेश की जनता की चिंता करना छोड़ कर,अपना और कांग्रेस के हितों को प्राथमिकता दें रहें है। ढाई साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कवर्धा में हुए मामले से इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार कानून व्यवस्था में लगाम लगाने असमर्थ दिख रही है। इस दौरान बीजेपी नेता टीका राम साहू गायत्री साहू दुर्गेश साहू निलेश भार्गव सुलेश पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad