Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 28, 2021

दुर्ग - पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रूदा एनीकट का किया भूमिपूजन, 250 हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई...

 रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को एनीटक बनने से मिलेगी सिंचाई सुविधा...


दुर्ग 27 नवंबर 2021/ ग्राम रूदा में शिवनाथ नदी पर लंबे समय से एनीकट का ग्रामीणों का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। आज पीडब्ल्यूडी मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने इसका भूमिपूजन किया। इससे लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और रबी फसल की सिंचाई हो सकेगी। इसके निर्माण से रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 



इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने शासन प्रतिबद्ध है और इस पर निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की ग्रामीण विकास की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से उन्नति की दिशा में हो रहा है। 

खेती किसानी को बढ़ावा देने एवं इस दिशा में निरंतर कार्य करने सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्ग जिले में लगातार सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामवासियों के निस्तार हेतु भी जल उपलब्ध रहेगा, कृषि कार्यों से संबंधित आवागमन भी रपटे के उपर से हो सकेगा। वर्तमान समय की महती आवश्यकता है-भूजल स्तर को संधारित करना एवं इसका संवर्धन करना। 



एनीकट के निर्माण से भूजल स्तर में व्यापक बढ़ोत्तरी के फलस्वरूप कुल 250 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई (कृषकों के स्वयं के साधन से) हो सकेगी। हेतु छोड़ा जावेगा, साथ ही राजनांदगांव जिले के भी कई ग्रामों में पेयजल हेतु जल उपलब्ध होगा।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता  शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने किया। भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्य अभियंता  डी.सी. जैन, अधीक्षण अभियंता  एस. जार्ज, कार्यपालन अभियंता  सुरेश पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी  एल.के.कोरी एवं उपअभियंता  डी.एन. शुक्ला उपस्थित रहे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति कृषि समिति जिला पंचायत दुर्ग,  माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र कुमार देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, माननीया  झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,  हेमकुमारी देशमुख सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग एवं समीपवर्ती ग्रामों के अनेक ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad