पद्मश्री से सम्मानित राधेश्याम बारले से जिला पंचायत सदस्य ने की मुलाकात , दी बधाई
गुण्डरदेही :अपने कला साधना व पंथी नृत्य के थाप के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास के संदेश "सत के अंजोर" को देश के चारो ओर फैलाने वाले डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद गुरुवार को गुण्डरदेही के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने मरौदा भिलाई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में उनको गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी इस दौरान श्री चन्द्राकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की कृपा से मनखे मनखे एक समान के संदेश को पद्मश्री डां राधेश्याम बारले देश विदेश मे व समाज मे भाईचारा के साथ लगातार पंथी नृत्य के माध्यम से चारो ओर फैला रहे है निश्चित ही डॉ राधेश्याम बारले को यह महान उपलब्धि मिलना हम सभी छत्तीसगढ़वासियो का सम्मान है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.