*ठाकुरटोला क्षेत्र के किसानो ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री अमरजीत भगत से की मुलाकात*
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा;- पैलीमेटा सोसाइटी के प्रतिनिधि संचालक मंडल अध्यक्ष सदस्यों की पिछले सालों से मांग किया जा रहा है ।पैलीमेटा सोसाइटी काफी बड़ा क्षेत्र होने के कारण किसानों भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है अधिक दूरी के गांवों के किसानों के लिये गंभीर समस्या होती जैसे देवरच्चा बुढानभाठ झिरिया जो पैलीमेटा की दूरी 15 किलोमीटर है यदि ठाकुरटोला में धान उपार्जन केन्द्र खोल दिया जाय तो किसानों का धान खरीदी सुचारु रुप से निर्बाध गति से हो सकती है पिछले सालों से किसान एवं समिति के संचालक मंडल के अध्यक्ष सदस्य संघर्ष रत है
ठाकुर टोला क्षेत्र के किसानों द्वारा माननीय मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मुख्य रूप से धान खरीदी केंद्र के विषय में बात की जिसे मंत्री जी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए स्वीकृत कर एक दो दिन में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है
किसानों के प्रति निधि मंडल में राधामोहन वैष्णव, लाल रोहित सिंह,संजू सिंह चंदेल,देवलाल पुलस्त्य, प्रेमलाल साहू मौजूद रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.