Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 21, 2021

कलेक्टर डॉ फटिंग की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्

 कलेक्टर डॉ फटिंग की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न


सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में  शनिवार 20 नवम्बर को शासकीय महाविद्यालय सिवनी सभाकक्ष में जनभागीदारी समिति बैठक का आयोजन किया गया। 


बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग ने विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ ही समिति की आय-व्यय का अवलोकन किया। उन्होंने महाविद्यालय में पदस्थ शिक्षकों एवं दर्ज विद्यार्थियों की संख्या का अवलोकन कर नवीन शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बढे हुए विद्यार्थियों के अनुपात  में नए जनभागीदारी शिक्षकों की भर्ती करने के निर्देश दिये।इसके साथ ही कलेक्टर डॉ फटिंग ने महाविद्यालय में प्रारंभ हुए नवीन पाठ्यक्रमों की पुस्तकों सहित अन्य जरूरी संसाधन क्रय करने के प्रस्तावों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर अनुमोदन दिये। 

कलेक्टर डॉ फटिंग ने महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया, उन्होंने लाइब्रेरी, डिजिटल क्लास रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad