विधायक कुंवर सिंह निषाद की अनुशंसा से चार नए धान खरीदी केंद्रो की मिली अनुमति , इस वर्ष से शुरू हो जाएगी धान खरीदी , किसानो ने विधायक का जताया आभार
गण्डरदेही: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीणों एवं कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद की अनुशंसा से गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में चार नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति प्रदान की गई है जिसमें सकरौद माहुद अ कन्याडबरी व सिंगारपुर शामिल है नवीन खरीदी केन्द्रों में इस वर्ष धान खरीदी की जाएगी पूर्व में सकरौद केन्द्र को ही अनुमति थी परंतु संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद की विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्री अमरजीत भगत द्वारा तीन नए नवीन केन्द्रों की अनुमति दी गई है अब नवीन धान खरीदी केंद्र खुल जाने से इस क्षेत्र के किसानों को अधिक दूरी तय नहीं करना पड़ेगा
CNI NEWS गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.