कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पुरे देशभर चलाये जा रहे
रिपोर्टर सुमीत राज साहू की रिपोर्ट
26 नवम्बर,शुक्रवार / रायपुर - देश में बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ पुरे देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा पदयात्रा और जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है, कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश, जिला, ब्लॉक, एवं वार्ड स्तर पर लोगो के घर-घर जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों और तानाशाही सरकार के खिलाफ लोगो जागरूक करने का काम कर रहे है ।
ज्ञात हो कि AICC सचिव, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय भी लगातार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शुरू से मोर्चा सम्हाले हुए है उन्होंने बताया की देश में लगातार बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थ, सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओ के मूल्यों में पिछले 5-6 वर्षो में केंद्र की ख़राब नीतियों के करण जो ऐतिहासिक वृद्धि हुयी है उसके लिए सिर्फ और केंद्र की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार है , अच्छे दिन के वादे लेकर सत्ता में आयी ये मोदी सरकार लोगो को आज रोने को मजबूर कर दिया है आज देश में जो हालत पैदा हुए है , उससे जनता बहुत नाराज है और आगामी वर्षो में यही जनता केंद्र सरकार को नकार कर इन्हे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.