सड़क हादसा अनियंत्रित पिकअप के पलटने से मची चीख पुकार…वाहन में सवार थे 30 से अधिक लोग, 13 को आई गंभीर चोट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा और सल्का के बीच एक तेज रफतार पिकअप अपना नियंत्रण खोते हुए खेत में जाकर पलट गई । जानकारी के मुताबिक पिकअप में तीस से चालिस लोग सवार थे जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई थी और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप कोंचरा से घुटकु जा रही थी सभी लोग छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे । चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफतार से आ रही पिकअप स्कूली बच्चों को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।पिकअप में महिला एवं बच्चे भी सवार थे जिन्हें गंभीर चोटें आई है । कोटा सामुदायिक केन्द्र में सभी घायलों का ईलाज चल रहा है। कुछ घायलों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।
मौके पर कोटा तहसीलदार नायाब तहसीलदार सहित कोटा व रतनपुर पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर घायलों का जायजा लिया व घायलों को सिम्स बिलासपुर भेजने में मदद की 13 लोगो को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया तो वही 20 से 25 लोगो का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में उपचार जारी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.