Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 12, 2021

301.300 किलोग्राम (3.1 क्विटल) मादक पदार्थ गांजा व 02 तस्कर चढ़े चिल्फी पुलिस के हत्थे।

-12/12/2021


301.300 किलोग्राम (3.1 क्विटल) मादक पदार्थ गांजा व 02 तस्कर चढ़े चिल्फी पुलिस के हत्थे।



02 अन्तर्राजिय गांजा तस्कर महिंद्रा ट्रैक्टर और टैंकर के साथ गिरफ्तार।


पहली बार ट्रैक्टर एवं टैंकर से गांजा तस्करी करते आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली है बड़ी सफलता।


अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 60 लाख 26 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर टैंकर कीमती 04 लाख रुपये कुल जुमला कीमती-6426000/ रुपये को पुलिस ने किया जाता।



पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी.पाल के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी उप. निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार बॉडर पर अवैध शराब, गांजा तस्करो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करने लगातार क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक चर्चाएं की जा रही है, जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से आज दिनांक-12/12/2021 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक ट्रैक्टर टैंकर जिस में बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से संदिग्ध ट्रैक्टर टैंकर को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे बिना नम्बर ट्रैक्टर टैंकर कि तलाशी ली गई। तलाशी पश्चात टैंकर के अंदर लोहे का चादर से खंड बना कर उसमें छुपाकर रखे कुल 301.300  ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी चालक 01. दिनेश बढ़ई पिता टिल्लू बढ़ई उम्र 27 साल साकिन इमलिया पोस्ट राजपुर जिला झांसी (उ.प्र.)। 2.नंद राम बढ़ई पिता बाबू लाल बढ़ई उम्र 25 वर्ष साकिन  चन्दौली पोस्ट व थाना बबीना झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 301.300 किलोग्राम कुल कीमत 60 लाख 64 हजार रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर टैंकर वाहन कुल कीमती 04 लाख रूपये को जप्त किया गया। तथा आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु रायपुर की ओर से ले जाकर झांसी जिले के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी में थे। पहली बार ट्रैक्टर टैंकर मे तस्करी करते पकड़े गए गांजा तस्कर। चिल्फी पुलिस ने तोड़ा तस्करों का सीमावर्ती नेटवर्क अब तक 05 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ व शराब एवं 50 से अधिक वाहन चिल्फी पुलिस द्वारा जप्त किया जा चुका है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी उप. निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्फी पुलिस टीम से स.उ.नि. गोविंद चंद्रवंशी तथा थाना स्टाप, व डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।.           CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad