गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर एवं सुपोषण अभियान के 352वें दिन संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों, अस्पतालों में मरीज के परिजनों को गर्म भोजन के साथ खीर फलों का किया वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक
शहर की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज 18 दिसम्बर 2021 को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर निर्धन, असहाय जरूरतमंदों के लिए चलाये जा सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 352वे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में लंबे समय से विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए आये हुए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन के साथ साथ खीर एवं मौसमी फलों का वितरण किया।
विदित रहे कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अवसरों पर संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता, भाईचारे का संदेश देते रहते हैं एवं सदैव महापुरुषों के आदर्शों, सिद्धांतों को मुख्य आधार बनाकर समाज मे भाईचारा, एकता कायम रखने के उपदेश्य से निरंतर कार्य करते चले आ रहे हैं।
आजके इस मानवीय कार्य में संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, मुकेश बम्बोड़े, अनमोल जैन एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.