Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 1, 2021

वीडियो -बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा के शुन्य काल मे उठाया बारदाने का मामला...!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


आज लोकसभा में बस्तर सांसद दीपक बैज ने शुन्य काल मे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के साथ ही बारदाने की कमी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बारदाना नही दिए जाने को लेकर लोकसभा में मामला उठाया साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह किया कि किसानों के लिए तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया जाए।


नई दिल्ली/जगदलपुर/बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज लोकसभा में शून्य काल में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी का मामला उठाया। सांसद बैज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाना नही दिए जाने के कारण धान खरीदी में बाधा उत्पन्न हो सकती है। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। उन्होंने सभापति के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ को धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाय।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सदन के बाहर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा के दर्जन भर सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग रखी तो वहीं लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि बारदाना संकट के बीच आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार धान खरीदी आरम्भ हो गई है। बारदाना संकट को मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार की साजिश का नतीजा बताया है। सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ के हित के मुद्दों पर काफी सक्रियता दिखाते रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बारदाने का मामला सदन में उठाया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad