अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहा है जुआँ जिले स्तर के जुआरियों को दिया जा रहा है न्यौता
अंबागढ़ चौकी सूत्रों की जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी के जंगलों में इन दिनों फिर से जुए के खिलाड़ीयों ने अपने लत और शौक़ से एक बहुत बड़े स्तर पर जुएँ की खेल की शुरुआत की है कुछ पत्रकारों के खबरों और थाना प्रभारी के ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के डर से जुआड़ियों ने जुआँ का खेल इस अंचल में छोड़ दिया था लेकिन अब कुछ नए जुआड़ियों का समागम फिर से इस क्षेत्र में देखा जा रहा है प्राप्त सूत्रों की जानकारी की मानें तो इस जुए को अब नए नाल मास्टर ने प्रारंभ कराया है जो अंदरूनी सेटिंग की बात भी करता है अब यह अंदरूनी सेटिंग किससे है और किस ने इस सेटिंग को कराया है यह तो देखने की बात है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार जुआरियों ने अपना अड्डा माल डोंगरी का रोड आमागढ़ के जंगल केसला रोड आतरगांव जंगल म इन्हीं सब जंगलों को अपना अड्डा बनाए हुए हैं आपको जानकारी के हिसाब से बता दें कि गत कुछ महीने पहले अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी ने जुआरियों पर लगाम लगाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित होने की खबरों के साथ में जुआरियों में दहशत बनी हुई थी
लेकिन एक बार फिर वनांचल के जंगलों में जुआरियों की आने की खबर प्राप्त हो रही है ज्ञात जानकारी के अनुसार इन जुआरियों से मोटी रकम वसूली जाती है जिसके बदले उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा से लेकर के उनके लिए खाने-पीने की सामग्री से लेकर के बीड़ी तंबाकू सिगरेट तक की व्यवस्था जुए के फील्ड में फील्ड संचालक के द्वारा की जाती है आपको बता दें कि फील्ड संचालक पुलिस से बचने के लिए अपने सुपर फाइटर रखते हैं ताकि पुलिस की सुगबुगाहट उन तक आसानी से पता चल जाए और उन्हें अपने फील्ड को स्थानांतरित करने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो सुविधाओं के बदले नाल मास्टर अपने खेलने वाले जुआरियों से लगभग 1000 की रकम प्रति व्यक्ति के हिसाब वसूला जा रहा है उसके बाद जुआरियों से नाल के रूप मे मोटी रकम की कमाई की जाती है आपको प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि बीमारियों के लिए मौके पर फाइनेंसर की भी व्यवस्था मौजूद होती है जो कि रकम देने के एवज में मोटा ब्याज भी लेता है
जिसे लगभग 1 दिन का 10% आंका जा रहा है इस लत पर जो लोग लगे हुए हैं उन लोगों का घर भी बर्बाद हो रहा है और 10% ब्याज के चक्कर में उनसे दादागिरी से वसूली की जाती है जिसमें कि कई लोग अपनी पूरी संपत्ति जुए में हार चुके हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जुएं के फील्ड को संचालित करने वाला किसी एक ऐसे व्यक्ति को फिक्स 60 हजार की रकम अदा करता है जो उसे सभी प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम बताता है अब देखना यह है कि नए थानेदार के आगमन पर जो ताबड़तोड़ कार्रवाई किया गया था जिससे जुआड़ियों में दहशत वह क्या आगे चलकर भी व्याप्त होता है या इसी प्रकार से यह खेल लोगों के घरों को बर्बाद करते रहता है पूरी खबर के लिए जुड़े रहे । सी एन आई न्यूज़ के लिये प्रशांत शर्मा की रिपोर्ट ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.