Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 2, 2021

प्रभारी कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं एसपी श्री भोजराम पटेल ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

 प्रभारी कलेक्टर  कुलदीप शर्मा एवं एसपी  भोजराम पटेल ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण


छुरीकला और कटघोरा के धान खरीदी केन्द्र में पहुंच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोरबा 02 दिसम्बर 2021/प्रभारी कलेक्टर  कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने आज कटघोरा और छुरीकला के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी कलेक्टर-एसपी ने खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर किसान उत्पादन प्रमाण पत्र, बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा की जानकारी समिति प्रबंधकों से ली। प्रभारी कलेक्टर ने समिति के प्रभारियों को पंजीकृत किसानों के धान खरीदी के लिए अधिक से अधिक संख्या में टोकन जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर अपना धान बेचने आये किसानों से भी बात की तथा धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। 
उपस्थित किसानों ने कलेक्टर को धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने की जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर-एसपी ने केन्द्र पर धान खरीदी के लिये किये गये इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कटघोरा  नंद जी पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी जोशी एवं जिला खाद्य अधिकारी  जे. के. सिंह तथा उप पंजीयक सहकारी समिति  बसंत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

दोनों अधिकारियों ने धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने रकबा सत्यापन की जानकारी भी किसानों से ली।
 किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले राजस्व अमले द्वारा बोयें गये धान के रकबे के सत्यापन करने की जानकारी उन्हें दी गई थी और पटवारियों द्वारा उनके खेतों में जाकर धान का सत्यापन भी किया गया है। कलेक्टर ने बोये गये धान के रकबे के आधार पर धान खरीदने के लिये टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा।

अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों पर रखे बारदानों को भी देखा और खरीदे गये धान से भरे बोरों की स्टैगिंग ठीक ढंग से करने के निर्देष उपस्थित कर्मचारियों को दिये। कलेक्टर ने खरीदे जा रहे धान में से कुछ बोरों से धान हाथ में लेकर नमीं भी जॉंची और उचित नमीं वाला धान ही समिति को खरीदने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों, टोकन की व्यवस्था, कम्प्यूटर उपकरण, नमी मापक यंत्र सहित उपलब्ध नये-पुराने बारदाने के बारे में भी पूछा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad