राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 18, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्लावल 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 दिसंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि सायं 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – स्कंद (गुह) षष्ठी, चंपा षष्ठी।
सूर्योदय : सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग सुबह 07 बजकर 02 मिनट से रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक। पंचक काल सुबह 10 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.