रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने नाली निर्माण व सीसी रोड का किया भूमिपूजन,
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर– रतनपुर में हो रहे विकास कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 05 में आरसीसी नाली निर्माण और वार्ड क्रमांक 4 बड़ी बाजार में भीम चौक से नूतन चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया स्थानीय प्रशासन नगर पालिका के तहत किया जाना प्रस्तावित हुआ है, जिसका मूर्त रूप देने आज पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चुन्नीलाल सोनी के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य आरंभ किया गया,
जिसमें नाली का निर्माण वार्ड क्रमांक 5 मे लाल खंबा चौक रघु गुप्ता किराना दुकान से लेकर नूतन चौक तक बनाया जाएगा जिसका निर्माण की लागत राशि छै लाख रूपये स्वीकृत हुई है।,वहीं वार्ड क्रमांक 4 बड़ी बाजार सीसी रोड निर्माण कार्य भीम चौक से लेकर नूतन चौक तक लागत अनुमानित लागत 19.73 लाख रुपया स्वीकृति हुई है जिसका उक्त भूमि पूजन मे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चुन्नीलाल सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे,उपाध्यक्ष कन्हैया,हकीम मोहम्मद पार्षद,तिरिथ यादव मंडल अध्यक्ष,बबलू कश्यप,वार्ड 5 पार्षद सरस्वती विकास सूर्यवंशी,रविंद्र दुबे,मनोहर चंदेल,ऊषा चौहान नगर पालिका के कर्मचारी एवं वार्ड वासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.