अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा — जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आनेवाले सेवा सहकारी समिति महंत के उपकेन्द्र अमोरा में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। उपकेन्द्र के खरीदी प्रभारी कामिनी सिंह ने अरविन्द तिवारी को बताया कि शुभारंभ के साथ ही धान खरीदी उपकेंद्र में ग्राम अमोरा के सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी पिता रामाधार सूर्यवंशी का 200 कट्टी धान खरीदी हुआ। इस शुभारंभ के अवसर पर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भरत कश्यप , सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक रविशंकर राठौर , आपरेटर एवं धान खरीदी प्रभारी कामिनी सिंह , अमोरा सरपंच शिवचरण , पूर्व समिति अध्यक्ष अवधेश सिंह ,
फड़ प्रभारी राघवेंद्र सिंह , बरदाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर , पत्रकार भुपेन्द्र यादव (सोनु) , पंचगण जुड़ावन पटेल , नर्मदा पटेल , जगदीश कश्यप , जनपद सदस्य राजेश कश्यप , रविशंकर साहु ओमकार पाण्डेय एवं रामगोपाल यादव , हितेश मरावी , डॉ० विष्णु चरण साहू , डॉ० शिवकुमार कश्यप , गोविंद कश्यप , बजरंग साहू , गोलू तिवारी , कुंज बिहारी , जगदीश यादव , गोपाल साहू सहित कई किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। वहीं गांँव में धान खरीदी केंद्र खुलने से ग्रामवासियों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है कि अब उन्हें धान बेचने दूर जाना नहीं पड़ेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.