विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों के जनकल्याण वनांचल साल्हेवारा सरईपतेरा में जिला स्तरीय चौपाल शिविर में पहुंचे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने दिये निर्देश ।
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों के जनकल्याण के लिये राजनांदगांव जिले के कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार छुईखदान विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत सरई पतेरा में जन चौपाल शिविर लगाया गया । समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर विभागीय स्तर पर आवेदन लिए जिसका निराकरण कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिन्हा ने अवलोकन करते हुये सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला समनापुर पंचायत के स्कूल के शिक्षक अन्न्यया सिंह 9-10 से अनुपस्थिति है पिछले कई दिनों से स्कुल नही आ रही है ।
जिसे बी ओ छुईखदान को जवाब तलब करते पूछा कि आपने अभी तक इसमें क्या कार्यवाही किये बी ओ साहब ने निलंबन की कार्यवाही से अवगत कराया जिस कलेक्टर साहब बोले तत्काल प्रभाव से आप कल तक शिक्षा का ब्यवस्था करें ।
सरपंच अमर सिंह मेरावी को मंच पर ही बुलाकर दो दिन में शिक्षक का ब्यवस्था करने एवं अनन्या सिंह को निलंबित करने की बात बताया सरपंच अमर सिंह मेरावी ने दो पाली में स्कुल लगने की बात कही प्राथमिक शाला जर्जर होने की बात कही जिस कलेक्टर साहब ने नया भवन बनाने आश्वासन दिया ।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़बो बढ़बो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ पढ़ा लिखादेव नारी ला लइका के महतारी ला की उदाहरण देते हुये कहा की बिना पढ़ाई सब अधूरे हैं जब तक पढ़ाई नहीं होगी तब तक सब बेकार है
चाहे कृषि विभाग हो शिक्षा विभाग हो बच्चे पढ़गे तब समाज का विकास करेंगे नाम रोशन करेंगे चाहे बालक हो या बालिका शासन प्रशासन पढाई करने वाले बच्चों का छात्र दुर्घटना बीमा कर रही है इसी वर्ष से शूरुआत कलेक्टर महोदय के हस्ताक्षर से किया गया है । जिसमें दुर्घटना बीमा मृत्यु हो जाने पर एक लाख बीस बालिकाओं को दिया है तो ये दुर्घटना बीमा योजना किसी भी आपदा पर सरकार द्वारा दी जा रही है ।
महिला बाल विकास से रेनू मेडम को कलेक्टर महोदय ने एनीमिक महिलाये एवं कूपोषित बच्चों की जानकारी देने कहा रेनू मैडम ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताई तीन महिलाएं एनीमिक से पीड़ित एवं पांच बच्चे कूपोषित का शिकार हैं सात महिलाओं को गोद भराई का सामान दिया गया ।ग्राम वासियों को आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन खुलने की बात पूछा सभी महिलाओं ने खुलने की जानकारी दी बच्चों एवं महिलाओं को शासन द्वारा दी जाने वाली सुपोषित भोजन के बारे पूछा सभी ने मिलने की बात कही ।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 ममता राजेश पाल ने जन चौपाल शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर महोदय ने मनरेगा के तहत 72 लाख की विभिन्न तालाब गहरीकरण एवं नया तालाब के लिये राशि स्वीकृत शिविर में ही कर दिया है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है ।अपने आप को भाग्यशाली कही कि आप लोगों ने मुझे जिताकर सेवा का मौका दिया है जिससे मैं अविभूत हूं ।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चन्द्राकार ने अपने संबोधन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संपुर्ण जानकारी विस्तार पुर्वक देते हुये कहा डुडीया धारा तक मिट्टी सड़क निर्माण 362तीन लाख हजार की लालपुर तालाब गहरीकरण केलिये नौ लाख अठ्ठत्तर हजार नैनह तालाब गहरीकरण नौ लाख अठ्ठत्तर हजार रुपए सेमरा तालाब नौ लाख अठ्ठत्तर हजार ऊपरडीह नया तालाब सत्रह लाख पचपन हजार छूइहा में नया तालाब सोलह लाख बयालीस हजार जना भर्री तालाब गहरीकरण नौ लाख अठ्ठत्तर हजार निजी हितग्राहियों को को पशू शेड निर्माण शीतल दास जनार सिह झुना लाल शूमरू चतुर राजेश कमलेश बाबुलाल को 45-45 हजार की कलेक्टर महोदय ने स्वीकृति प्रदान की है बकरी शेड निर्माण के लिये 60 हजार की स्वीकृति हुई है ।
पूलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की गांव में आते वक्त हमने कहा कि कितना अच्छा गांव है गांव में बड़ा बड़ा तालाब पक्की सड़क खेतों में धान कि कटाई हो गयी है धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों की धान की बिक्री हो रही है अभी अभी जिअआ पंचायत के शियो सर ने शासन की योजनाओं को को बताये ।जैसे एक मां बच्चे को जन्म देती है और उसके पैदा होते ही माता की जिम्मेदारी उसकी परवरिश की होती है वैसे ही सरकार ये जनदर्शन जनचौपाल का कार्यक्रम कराकर सभी समस्याओं का निराकरण सभी विभागों के द्वारा की जाती है ।पुलिस विभाग चलती है विश्वास विकास और सूरक्षा के उद्देश्य को लेकर जिससे हम अपने आप सुरक्षित महसुस करते है ।पुलिस विभाग द्वारा प्रायमरी के बच्चों को कापी पेन एवं महिलाओं को साल कंबल भी वितरण कर रही है ।शिविर में काफी बच्चों ने पूलिस विभाग द्वारा दिये सामाग्रियों को लेकर बहुत खुश हुये है हम उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।
कलेक्टर साहब ने अपने उद्बबोधन में मंच पर आसीन जिलापंचायत सदस्य ममता राजेश जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर जिले के एस पी साहब डी श्रवण ग्राम पंचायत की सरपंच महोदया वनांचल क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मिडिया के साथियों चन्द्रभूषण यदु दिलीप शुक्ला जी जो हर समय सक्रिय रहते हैं सबसे अच्छी बात ये है कि आपके ग्राम बहुत सूंदर है मै और एस पी साहब आ रहे थे
हमें बहुत ही अच्छा लगा वनांचल क्षेत्र की हरी हरी वन लतायें मनमोहक दृश्य ने दिल खुश कर दिया है ।सरकार द्वारा धान खरीदी किया जा रहा है भारत में छत्तीसगढ़ सरकार सबसे ज्यादा किमत में धान खरीद रही है हम रात दिन हमारे सारे स्टाफ मेहनत कर ब्यवस्था में लगे हुये बारदाना कि किमत 18 रुपये किसानों को दे रही थी जिसे हमने 25 रूपये कराया है इसके अलावा धान खरीदी धान की ब्यवस्था बहुत जल्दी उठाव लगातार हर संभव प्रयासरत है
आगे कहा दो मुख्य बाते बच्चों को खूब पढ़ाये वैसे मै भी गांव की सरकारी स्कुल में पढ़ा हूं कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता कोई कलेक्टर बन जाये कोई एस पी बन जाये वो बड़ा नही होता हमने माननीय दलेश्वर साहु डोंगरगढ विधायक के कृषि फार्म देखे है जो लाखो रूपये कमा रहा है ।सरकार इसमें सहयोग कर सकती है सरकारी पैसा बैसाखी में चलने के बराबर है कुछ हद तक मदद मिल सकती है देश आजाद हुये 75 साल हो गये बड़ी दुख की बात है हमारे बच्चे कूपैषित है हमारी मातायें एनीमिक है इसीलिए हमने छुईखदान विकासखंड में अभियान चलाया है अगर बच्चा कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा उसकी डेथ हो जायेगी और हमारा देश कमजोर हो जायेगा ।अभी भी कोरोना काल चल रहा है हमें अपने दोनों डोज लगवाना चाहिये अभी तक 18 लाख लोंगो ने टीका लगवा चुके है और एक भी आदमी को कुछ भी नही हुआ है हमने भी दोनो डोज लगवा चुके है कोरोना छिपा हुआ दुश्मन है नया वेरिएंट आने की संभावना बलवती है ।हमने जब पहले बार आया तो आपने एम बी बी एस डांक्टर की मांग की हमने वो भी पुरा कर दिया राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड में पटवारी के सभी पद भर दिये है कही भी खाली नही है यह जन चौपाल कार्यक्रम हर सप्ताह वनांचल में लगते रहगें विशेष पिछड़ी जन जातियों के जीवन में बदलाव करने की मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है ।
हमारे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के दिलीप शुक्ला जी किन्हीं परिस्थितिजन्य कारणों से कोरोना का पहला डोज नहीं लगा पाये थे उन्हेें भी कलेक्टर साहब अपने सामने मनीष बघेल के साथ शिविर में ही कोरोना का वेक्सिनेशन कराया गया ।
पी एच ई के पांडे साहब को बैताल रानी घाटी में बोर करने आदेशित किये पर्यटन स्थल है कहा आप अतिशीघ्र बोर करवा दे सरई पतेरा धुरसिंग मेरावी ने लालपुर से मेन रोड तीन किलोमीटर की दूरी तक वनविभाग के सड़क निर्माण का मांग किये जिसे कलेक्टर महोदय ने साल्हेवारा वन परिक्षेत्र अधिकारी डी एस जंघेल को जल्द बनाने कहा शिविर में सरई पतेरा के कलाकारों द्वारा बैगा गीत पारम्परिक गीत संगीत से सराबोर कराते रहे ।मंच का सफल संचालन छुईखदान ब्लाक समन्वयक सुजित सिंह के द्वारा सफल संचालन किया गया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.