कवर्धा अनवर खान: थाना सिटी कोतवाली कवर्धा जिला कबीरधाम (छ.ग.)तेल चोरी करने वाला चोर चढा पुलिस के हत्थे
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ० लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री बी. आर. मंडावी के मार्ग दर्शन में जिले को अपराध मुक्त बनाने थाने में दर्ज प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया गया है इसी तारतम्य में आज दिनांक -08.12.2021 को प्रार्थी रोहित श्रीवास पिता ललित कुमार श्रीवास उम्र 31 साल साकिन वार्ड नं 11 मठपारा कवर्धा थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि लक्ष्मीनारायण मंदिर में भंडारा हेतु रखे 01 टीन तेल किमती 2150 / रूपये को आरोपी प्रशांत चौबे चोरी कर ले गया है,
कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 965/2021 धारा 457,380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत चौबे पिता नंदकुमार चोबे उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं 11 मठपारा कवर्धा को आज दिनांक 08.11.2021 गिरफ्तार कर ज्यू रिमाण्ड में भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि नरेन्द्र सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।. CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.