Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 1, 2021

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें।

 कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। 




बालोद, 30 नवम्बर 2021


        कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने धान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। श्री महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी प्रतिदिन पॉच से छह धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। 

उपार्जन केन्द्रों में टोकन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, हमाल, बारदाना की उपलब्धता, धान के बोरे की स्टेकिंग, धान के उठाव हेतु परिवहन व्यवस्था, धान खरीदी हेतु आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन आदि का निरीक्षण कर जायजा लें। 

कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियो से समन्वय बनाकर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से कराएॅ। धान उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधक, नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधितों से भी सतत् संपर्क बनाए रखें। उन्होंने सीसीबी के नोडल अधिकारी को नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौंडीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. बालोद श्री गंगाधर वाहिले, एस.डी.एम. गुरुर श्रीमती रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.ठाकुर, श्रीमती सिल्ली थामस, श्री अभिषेक दीवान, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री सुब्रत प्रधान, श्री मनोज मरकाम सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, सीसीबी के नोडल अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी आदि उपस्थित थे।

संपर्क सूत्र:- प्रदीप सहारे, 8817608879

CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad