नगर पालिका अध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदेशानुसार पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आम जनों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव का व्यवस्था किया गया है।
दल्लीराजहरा :- पिछले कई दिनों से सर्द हवा चलने की वजह से लोग दिन ढलते ही अपने घरों में पहुंचने शुरू हो जाते हैं सुबह से ही ठंडी हवा चलने से धूप भी ठंड से बचाव नहीं कर पा रही है।
निरंतर बढ़ रहे ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू के आदेशानुसार पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आम जनों को सुविधा की दृष्टि से बस स्टैंड रैन बसेरा ,रेलवे स्टेशन के पास, फवारा चौक, माइन्स ऑफिस चौक, वीर नारायण सिंह चौक पर अलाव का व्यवस्था किया गया है।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.