Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी

 छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी



छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगाई जा रही है फोटो प्रदर्शनी


 कवर्धा, 22 दिसम्बर 2021। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर में आज बोड़ला विकासखंड  के ग्राम पोड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों पर आधारित  विकास  छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर 22 से 24 दिसम्बर तक विकासखण्ड स्तरीय विकास मूलक छाया फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में  गुरुवार को सहसपुर लोहारा तथा शुक्रवार 24 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय पंडरिया में छाया प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 


बुधवार को बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी में रायपुर से जबलपुर मार्ग में मुख्य चौक पर फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड बोड़ला के प्रमुख समाजसेवी श्री पीताम्बर वर्मा, ग्राम पोड़ी के सरपंच श्री शशि नन्द कुर्रे, श्री धनराज वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा किसानों ने इस छाया प्रदर्शनी का अवलोकन कर  इसकी प्रशंसा की ।


राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से खेती किसानी के प्रति लोगो का रूझान बढ़ा 


  प्रगतिशील किसान पीताम्बर वर्मा ने  प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से खेती किसानी के प्रति लोगो का रूझान बढ़ा है। उत्पादन का उचित मूल्य मिलने से किसानों की अर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। किसानों का आत्म सम्मान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अन्य राज्य भी अनुकरण कर रहें है। 

फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए शिव प्रसाद साहू, अमित वर्मा, सरपंच शशि नंद कुमार कुर्रे, धनराज वर्मा, दुलारी टण्डन, किरण वर्मा, अवस्थी,  भागवत साहू ने इस सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी अनियमित रूप से आयोजित होते रहना चाहिए,ताकि ग्रामीण किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी मिल सके। 

 विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं | 


    राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनो तक विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहयोग करें।  


ग्रामीण किसानों को सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित सामग्री निःशुल्क वितरण किए जा रहे है


    प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

समाचार क्रमांक, फ़ोटो                    CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad