भगवान दत्तात्रेय जयंती उत्सव कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ---भगवान दत्तात्रेय जयंती उत्सव भव्य कलश यात्रा के साथ 16 दिसंबर सेप्रारंभ हुआ है ।इस कलश यात्रा में यज्ञ मंडप से बूढ़ा महादेव कुंड तक गीत संगीत के साथ कलश यात्रा निकाला गया। यह उत्सव श्री रूद्र महायज्ञ स्थल बूढ़ा महादेव मंदिर रतनपुर के पास मनाया जा रहा है।
दूसरे दिवस यज्ञ वेदी का पूजन किया गया और अखंड मानस गान लगातार चल रहा है जिसमें नगर के मानस गायक मंडल एवं अन्य श्रद्धालु भक्तजन शामिल होकर इसका पुण्य लाभ ले रहे हैं। तृतीय दिवस दत्तात्रेय पूजन, हनुमान पूजन, संतोषी देवी पूजन के साथ यज्ञ हवन और कन्या भोज,ब्राह्मण भोज और भंडारा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक महंत तारकेश्वर पुरी जी महाराज ने बताया की यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें सभी का सहयोग मिलता है ।
इस यज्ञ के आयोजन में विश्वकल्याण निहित है और कोरोनावायरस को नाश करने के लिए हवन डाला जाएगा ।इस यज्ञ से जुड़े सदस्य दिनेश पांडेय ने बताया कि यज्ञ में पूरी श्रद्धा से शामिल होने से मनोकामना पूरी होती है और हम सही राह में चलते हैं, पूरे प्रकृति की रक्षा की बात होती है ।इस उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी, सदस्यगण और नगर वासी शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.