सिवनी की गोकुलधाम कॉलोनी के कॉलोनाइजर हत्या के आरोप में गिरफ्तार, भाई फरार, पीट-पीट कर की थी हत्या,,,
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी। नगर के अंबेडकर वार्ड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के कॉलोनाइजर अवधेश बघेल को कोतवाली पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य आरोपित अवधेश के भाई राजकुमार बघेल की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपित को आज गुरुवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोतवाली थाना प्रभारी एमडी नागोतिया ने बताया कि अवधेश कार में रखे 70 हजार रुपए चोरी होने के शक पर बिल्डर अवधेश बघेल ने अपने भाई राजकुमार बघेल के साथ मिलकर गोकुलधाम सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में मरझोर निवासी सिक्योरिटी गार्ड विश्वनाथ सनोडिया की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अवधेश बघेल व उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
कोतवाली टीआई ने बताया कि इस मामले में राजकुमार बघेल फरार हो गया है जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.