जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न।
सीएनआई न्यूज़ सिवनी (म. प्र.) से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आज 20 दिसंबर 2021 को जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सिवनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर के जनता नगर ग्राम में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया ।
सर्वप्रथम संस्थान की मात्रशक्तियो द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ अर्पित किया गया।एवं बढ़ती कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए मुहल्ले की बुजुर्ग माताओं बहनों को गर्म कम्बलों का वितरण व बच्चो को गर्म स्वेटरों एवं कोरोना से बचाव हेतु मास्को का वितरण किया गया । व नन्हे-मुन्ने बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट आदि व केक काटकर स्वल्पाहार कराया गया ।साथ ही संस्थान द्वारा ग्राम करकोटी में निशुल्क सिलाई बुनाई कढ़ाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया व बरघाट ब्लॉक के जनमखारी ग्राम में सिलाई प्रशिक्षण का समापन भी किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को मास्को का वितरण किया गया एवं बरघाट ब्लॉक संस्थान की मात्रशक्तियों द्वारा भी केक काटकर स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न हुआ।स्थापना दिवस पर आज संस्थान का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जिला संयोजक महिला प्रकोष्ट श्रीमती सुनीता डहेरिया जिला प्रवक्ता श्रीमती यसोदा डहेरिया वार्ड उपाध्यक्ष यमुना सिन्हा को नियुक्ति दी गयी व संस्थान परिवार द्वारा स्थापना दिवस पर सभी मातृ शक्तियों ने संकल्प लिया कि हम सभी एक जुटता के साथ महिलाओं के सम्मान, अधिकारों एवं अन्याय के प्रति हमेशा जिन उद्देश्यों के लिए संस्थान का निर्माण किया गया है। जनहित में अग्रणी होकर कार्य करेंगे सभी ने स्थापना दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निस्वार्थ भावना से आगे भी कार्य करने हेतु शपथ ली। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पार्वती डेहरिया, उपाध्यक्ष अम्रता बेदी, सचिव पुष्पा बघेल, नगर सचिव रेखा डेहरिया, वार्ड अध्यक्ष अम्रता दुबे, कबीर वार्ड अध्यक्ष अनिता प्रजापति, उपाध्यक्ष निर्मला बारई, महामंत्री सुनीता सनोडिया, एंड स्मिता केहरि बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष मंजू चक्रवर्ती शशिकला पारधी, अरुणा पटेल नितिशा भलावी रीता रीता ब्रम्हवंशी शीतल तांडकर कल्पना सोनवाने मीनेश्वरी कटरे उर्मिला कुंमरे संजू विशेन आदि अधिक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। संख्या की उपस्थिति रही

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.