Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 18, 2021

सक्षम के प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का किया गया शुभारंभ, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ दयाल सिंह पंवार जी हुए सम्मिलित

 सक्षम के प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का किया गया शुभारंभ, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ दयाल सिंह पंवार जी हुए सम्मिलित


रायपुर । सक्षम - समदृष्टि छमता एवं विकास अनुसंधान मंडल छत्तीसगढ़ प्रान्त के द्वारा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए आज दिनांक 18।12।2021 से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ विद्या भारती संस्थान, रोहणीपुरम रायपुर में किया गया। उद्घाटन सत्र में सक्षम के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ दयाल सिंह पंवार (दिल्ली), प्रांतीय संगठन मंत्री विद्या भारती राम दयाल साहू, सक्षम प्रांताध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला, रायपुर नगर निगम के पार्षद मृत्युंजय दुबे, सक्षम प्रान्त संगठन मंत्री राम जी राजवाड़े, प्रान्त सचिव अनूप पाण्डे, प्रान्त महिला प्रमुख इंदिरा जैन, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य श्यामा द्विवेदी, रायपुर जिला  अध्य्यक्ष दिलीप बिसेन, रायपुर जिला सचिव संगीता चौबे, जांजगीर जिला सचिव संतोष सोनी, बिलासपुर जिला सचिव निर्मल घोष के उपस्थिति में सूरदास जी और भारतमाता के तस्वीर पर दीप जलाकर किया गया।


जिसके पस्चात समस्त सक्षम गीत से समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्घाटन के पश्चात प्रांताध्यक्ष शुक्ला जी द्वारा बताया गया कि दिव्यांग जनों के लिए समाज मे उपयुक्त स्थान दिलाने उनकी सेवा कार्य मे समर्पित संस्थान सक्षम है। विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री राम दयाल जी द्वारा विभिन्न दिव्यांग महापुरुषों के जीवन और उनके द्वारा किये गए महान कार्यो को बताते हुए कहा कि हम सबको भी समाज मे सेवा कार्य स्व प्रेरणा से करना चाहिए। दिल्ली से आये डॉ पावर द्वारा प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओ का अभ्यास वर्ग कहना उचित रहेगा बताया की यहां हम लगातार कार्यो को दोहराते है उनमें विशेसज्ञता हासिल करते है।

इसी लिए इसे अभ्यास वर्ग कहना उचित रहेगा। कार्यकर्ता अपना मूल्यांकन स्वयं करते है वे स्वं का ऑडिट करते है।  दिव्यांगता को पूर्ण करने के लिए सक्षम का गठन किया गया है। दुबे जी द्वारा दिव्यांगजनो के द्वारा देशसेवा और देश के लिए किए जाने वाले प्रमुख कार्यो को बताया गया कि किस प्रकार से आज वे समाज मे विभिन्न छेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। पैरा ओलंपिक गेम्स में 19 मेडल, 5गोल्ड, 8 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर देश का नाम गौरव किया है।

भोजन उपरांत आये हुए कार्यकर्ताओ द्वारा आदिवाशी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सबरी कल्याण आश्रम का अवलोकन किया गया जहां नार्थ ईस्ट नागालैंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, आदि राज्यो के रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्राओं से मुलाकात किया गया। जिसके पश्चात डॉ मनोज लांजेवार द्वारा रक्तदान और रक्त विकार से होने वाले विभिन्न विकारों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। जिसके पस्चात उपस्थित कार्यकर्ताओ के द्वारा विभिन्न प्रश्न किये गए जिसका जवाब डॉ मनोज लांजेवार द्वारा दिया गया। इस अवसर पर बलौदाबाजार से सक्षम के जिला संयोजक लोकनाथ सेन, जिला सह संयोजक लता साहू, वंदना श्रीवास, नूतन सेन, राहुल मिश्रा, कोमल कांत यादव उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad