Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 23, 2021

गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दें: कलेक्टर

गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दें: कलेक्टर



गौठानों में आजीविका गतिविधियों के लिए मिलेगी हर संभव मदद
कलेक्टर  साहू ने करतला ब्लॉक के गौठानों में पहुंचकर आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

कोरबा 22 दिसंबर 2021/कलेक्टर रानू साहू ने आज जिले के करतला ब्लॉक के कोटमेर, करतला और पहन्दा के सरईडीह गौठान का दौरा किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने करतला ब्लॉक के कोटमेर गौठान पहुंचकर स्वसहायता समूह की महिलाओं का हाल-चाल जाना। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। गौठान में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में मुर्गीपालन, बकरी पालन, चारा उत्पादन कर रही हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। कलेक्टर  साहू ने कोटमेर गौठान में ड्रिप एरिगेशन सुविधा, सोलर पंप, मल्चिंग के संबंध में भी जानकारी ली।
 कृषि विभाग के उपसंचालक  अनिल शुक्ला ने बताया कि कोटमेर गौठान में ड्रिप एरिगेशन और सोलर पंप की सुविधा उपलब्ध है।  साहू ने गौठान की भूमि का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि खाली जमीनों में खीरा, आलू, करेला, मक्का आदि की खेती कर गौठान को अधिक उत्पादक बनाया जा सकता है। गौठान में उत्पादित फसलों को कीट एवं दीमक के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि एवं उद्यान विभाग को दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, एसडीएम कोरबा  हरिशंकर पैंकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 साहू ने कोटमेर गौठान में मुर्गी पालन गतिविधि का भी जायजा लिया और मुर्गी पालन, बकरी पालन के लिए पर्याप्त शेड उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से गौठान के माध्यम से हो रही आमदनी एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में चल रही विभिन्न गतिविधियों से आमदनी बढ़ी है।


कलेक्टर  साहू ने करतला के गौठान का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उद्यान विभाग की सहायक संचालक श्रीमती आभा पाठक ने बताया कि गौठान में अदरक हल्दी आदि का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर  साहू ने कहा गौठान में शेड बनाकर आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले। श्रीमती साहू ने गौठानों की खाली पड़ी भूमि को आलू की खेती के लिए उपयुक्त बताते हुए आलू लगाने के लिए भी कहा।  साहू ने गौठान को चारों ओर से फेंसिंग तार से घेराव कर जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी क्रम में उन्होंने करतला गौठान में पहुंच मार्ग के लिए जल्द ही सी.सी. रोड की सुविधा करवाने का आश्वासन भी दिया।
श्रीमती साहू करतला गौठान का निरीक्षण करने के बाद विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत पहन्दा के सरईडीह गौठान पहुंची। उन्होंने सरईडीह गौठान में विभिन्न उत्पादक गतिविधियों जैसे मछली पालन, बटेर पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि का जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर ने बताया कि लगभग 13 एकड़ में संचालित सरईडीह गौठान में 10 स्वसहायता समूह विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि सरईडीह गौठान में खाद के विक्रय से लगभग स्वसहायता समूह की महिलाओं को एक लाख 33 हजार रूपए की आमदनी हुई। श्रीमती साहू ने गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों के लिए शेड निर्माण तथा गौठान के पास ही कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने गौठान से जुड़ी महिलाओं को मक्का बीज का  वितरण किया और गौठान में उपस्थित गरीबों को कम्बल भी वितरित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad