कुसमुंडा गोली कांड का प्रमुख साजिशकर्ता साजिद खान गिरफ्तार गोपू पांडे ,सुमित चौधरी व अन्य के साथ मिलकर रची थी साजिश
- अपने गुर्गे सुमित चौधरी के जांघ पर चलवाई गोली गिरफ्तारी से बचने लगातार बदल रहा था ठिकाना गोवा से किया गया गिरफ्तार
अशरफ खान ,राजा खान और अभिषेक आनंद से 20 लाख रुपए वसूलने रची साजिश
कोरबा पुलिस द्वारा कुसमुंडा गोली कांड के मुख्य साजिशकर्ता मोह साजिद खान
को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी साजिद खान गिरफ्तारी के भय से लगातार ठिकाना
बदल रहा था जिसे गोवा से गिरफ्तार किया गया है।मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28-12-2021 के रात्रि करीब 10:30 बजेप्रार्थी सुमित चौधरी पिता मुरारी चौधरी निवासी चकरभाठा बिलासपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को फोन के माध्यम से सूचित किया गया कि कुसमुंडा रेलवे साइडिंग के पास आरोपीगण अशरफ खान, राजा खान एवं अभिषेक आनंद के द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से गोली मारा गया है जो उसके जांघ में गोली लगी है|प्रार्थी सुमित चौधरी ने बताया कि वह दिनांक 28-11-2021 को अपने साथी दूजराम साहू केसाथ बुलेट मोटर साईकल से कोरबा से बिलासपुर जा रहा था , कुसमुंडा रेलवे साइडिंग केपास कुछ लोगों को खड़े देखकर साइडिंग के अंदर गया । जहां पर राजा खान अशरफ अशरफ खान अभिषेक आनंद एवं कुछ अन्य लोग खड़े थे जिनके साथ बातचीत के दौरान द्वारा पूर्व रंजिश को लेकर अशरफ खान के द्वारा सुमित सुमित चौधरी को गोली मार दिया गया । गोली सुमित चौधरी के जांघ में लगा। प्रार्थी सुमित चौधरी और दूजराम साहू ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई सुमित चौधरी के रिपोर्ट पर थाना कुसमुंडा में अप क्र569/2021 धारा - 307,34 भा द वि ,25,27 आर्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।प्रार्थी के द्वारा बताए गए घटनाक्रम घटनास्थल का निरीक्षण चिकित्सकीय रिपोर्ट,बैलेस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर प्रारंभ से ही लग रहा था कि मामला झूठा है, प्रार्थी द्वारा किसी बड़ी साजिश के तहत मामले में नामजद आरोपियों को फंसाने हेतु साजिश रचा गया है मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा मामले की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक श्री
रतनलाल डांगी को दी गई एवं आवश्यक निर्देश प्राप्त किए गए । पुलिस महानिरीक्षक श्रीरतन लाल डांगी से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा
मामले के सच्चाई का खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवम नगर पुलिस अधीक्षक दरीं सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया एवम सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पता चला कि प्रार्थी सुमित चौधरी के पास एक लाल रंग की कार है जिसमें वह हमेशा आना-जाना करता है किंतु वह घटना दिनांक को बुलेट के माध्यम से बिलासपुर जा रहा था, साथ ही कुसमुंडा थाना से नजदीक होने के बावजूद थाना न जाकर सीधे पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर सूचना देना ,बिना काम के बिलासपुर जाते समय घटना स्थल पर जाने की आवश्यकता क्यों हुई ,आदि कई बिंदुओं पर संदेह उत्पन्न हो रहा था । पुलिस ने आगे जांच
किया तो ज्ञात हुआ कि मामले में जिन आरोपीगण को नामजद किया गया है वे लोग घटना
समय कही और थे जिसका प्रामाणिक तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध है। यह स्पष्ट हो गया था किप्रार्थी ने सोची समझी रणनीति के तहत गहरी साजिश रची है , सुमित चौधरी सिर्फ मोहरा हैपर्दे के पीछे कोई और है। जांच के दौरान प्रार्थी सुमित चौधरी के जान पहचान एवं दोस्तों कीसूची प्राप्त की गई तो खुलासा हुआ कि सुमित चौधरी पूर्व डीजल माफिया साजिद खान एवंगोपू पांडेय के गैंग का है साथ ही रायपुर जेल में बंद चीना पांडेय का मुख्य शागिर्द है । इसआधार पर पूरे गैंग के लोगों का कुंडली खंगाला गया , साथ ही प्रार्थी सुमित चौधरी के साथघटना के समय उपस्थित रहे दूजराम साहू को पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयानबदल रहा था एवं बयान देने में घबरा रहा था, जिससे पुलिस का शक और पुख्ता हुआ । इसीदौरान मुखबिर से जानकारी मिला की घटना दिनांक को सुमित चौधरी,दूजराम राम साहू केसाथ मुस्तकीम खान उर्फ मुस्सू नामक लड़का भी देखा गया था , इस आधार पर मुस्तकीमखान को हिरासत में लेकर दूजराम साहू और मुस्तकीम खान से एकसाथ पूछताछ की गई।
गवाह दूजराम साहू एवं आरोपी मुस्तकीम खान के द्वारा बताया गया जो
इस प्रकार है:-
गवाह दूजराम साहू एवं आरोपी मुस्तकीम खान उर्फ मुस्सू ने बताया कि साजिद खान का
अशरफ खान, राजा खान और अभिषेक आनंद से पूर्व का लेनदेन है जिसे अशरफ नही दे
रहा है इसलिए साजिद खान ने अपने साथी गोपू पांडेय, कमल अग्रवाल, कोमल पटेल,
कालीचरण,गौरव ठाकुर, अभिषेक, सुमित चौधरी,मुस्तकीम उर्फ मुस्सू के साथ मिलकर इस
घटनाक्रम की साजिश रचा और तय हुआ कि अशरफ खान राजा खान एवं अभिषेक आनन्द
के खिलाफ कोई संगीन जुर्म लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया जाए और फिर ब्लेकमेल कर
रकम की मांग की जाए । साजिद खान और गोपू पांडेय ने तय किया कि धारा 307 (हत्या के
प्रयास) के मामले में फंसाया जाए ताकि लंबे समय तक ये लोग जेल में रहे और केस में
समझौता करने के लिए 20 लाख रुपए मांगा जाए ।तयशुदा प्लान के अनुसार गोपू पांडेय ने बताया कि जांघ में गोली लगने से कोई खास
नुकसान नही होता है ,फिर शातिर बदमाश चीना पांडेय के शागिर्द सुमित चौधरी को गोली
खाने हेतु तैयार किया गया । सुमित चौधरी गोली खाने हेतु तैयार हो गया , किंतु अब समस्या
गोली मारने वाले की थी। जिसके लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था, तब गोपू पांडेय ने
मुस्तकीम उर्फ मुस्सू खान नामक शातिर चोर को 1 लाख रुपए सुपारी देकर गोली मारने हेतु
तैयार किया और अपने पास रखे पिस्टल को सुमित चौधरी को दिया । तय शुदा प्लान के
अनुसार सुमित चौधरी, दूजराम साहू और मुस्तकीम खान उर्फ मुस्सू दिनांक -27-11-2021
को कुसमुंडा रेलवे साइडिंग के पास पहुंचे, किंतु उस दिन सुमित चौधरी अपने जांघ में गोली
मरवाने की हिम्मत नहीं कर सका ,तब सभी लोग वापस आ गए । इस बात की जानकारी
होने पर गोपू पांडेय ने धमकाते हुए कहा कि तुझे गोली खाना ही पड़ेगा भाई का काम है नहीं
तो साजिद भाई नाराज हो जाएगा। तब दिनांक 28-11-2021 को सुमित चौधरी और दूज राम
साहू एक बुलेट मोटरसाइकिल में कोरबा से कुसमुंडा रेलवे साइडिंग पहुंचे और मुस्तकीम
उर्फ मुस्सू खान अपने मोटरसाइकिल से कुसमुंडा रेलवे साइडिंग पहुंचा , लगभग 9:30 बजे
मुस्तकीम खान ने सुमित चौधरी के जांघ में गोली मार दी और वहां से भाग गया, भागते हुए
रास्ते में झाड़ियों में उसने पिस्टल को फेंक दिया और फोन कर गोपू पांडे को बताया कि भाई
काम हो गया है । इसके बाद सुमित चौधरी प्लान के अनुसार अपने साथी दूजराम साहू के
साथ बुलेट में बैठकर सर्वमंगला पुल के पास आया और वहीं से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री
भोज राम पटेल को फोन लगाकर घटना की सूचना दिया ।
मामले में पूर्व में आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्सू खान एवं सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,मामले में अन्य आरोपी फरार थे जिनकी तलाश की जा रही
थी।मामले के मुख्य आरोपी साजिद खान गिरफ्तारी के भय से लगातार ठिकाना बदल रहा
था ,कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद गोवा भाग गया था जिसे गोवा से गिरफ्तार कर लाया
गया है।
आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दरी निरीक्षक पौरुष पुरे
थाना प्रभारी कुसमुंडा श्री लीलाधर राठौर,सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री कृष्णा साहू,
प्र आर चक्रधर राठौर आरक्षक वीरेंद्र पटेल, योगेश राजपूत ,विरकेश्वर सिंह ,प्रशांत सिंह की
महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम इस प्रकार है :-
मोह० साजिद नवाज खान पिता आबिद खान उम्र -33 वर्ष निवासी सबा मंजिल के पास
निजाम मिस्त्री हाउस तालापारा, थाना सिविल लाइन बिलासपुर

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.