Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

वजन से अधिक ले रहा था धान भाजपा नेत्री ने लगाई फटकार भाग खड़ा हुआ प्रभारी

 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया

मो-9424222500




वजन से अधिक ले रहा था धान भाजपा नेत्री ने लगाई फटकार भाग खड़ा हुआ प्रभारी


 


सुकमा जिले के धान उपार्जन केंद्र 

छिंदगढ़ में धान खरीदी में वजन से अधिक लेने की शिकायत लगातार आ रही थी जिस पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने धान उपार्जन केंद्र छिंदगढ़ पहुंच कर इसकी मौके पर जांच की वहाँ पहुंचने पर कोतरा के किसान

 रामा बघेल छिंदगढ़ धान उपार्जन केंद्र में 80 बोरा धान बेचने लाया था उसके सभी धान को प्रभारी द्वारा तौल करवा लिया गया जब भाजपा नेत्री दीपिका ने तौल किए हुए धान में से दो बोरों को पुनः तौलाया तो दोनों बोरे से 4-4 किलो धान अधिक निकला ,रामा से उन्होंने पूछा कि आप अधिक क्यों दे रहे हो इस पर उसने बहुत ही दुःखी होकर जवाब दिया की उससे लगभग 3 से 4 क्विंटल धान अधिक लिया गया है इस पर दीपिका ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी से बात करना चाहा तो प्रभारी फड़ छोड़कर फरार हो गया मौके पर हमारी टीम भी पहुंच गई वहाँ पर छिंदगढ़ ब्लॉक के जनपद सदस्य महादेव मुचाकी भी उपस्थित से इस विषय मे जब हमने उनसे सवाल किया तो उन्होंने ने भी गलत हो रहा है कहा ,हमने इस विषय पर एसडीएम सुकमा दिप्ती दुर्गम को मोबाइल पर जानकारी दी जिस पर उन्होंने जांच करवा कर उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया

आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी सुकमा के धान खरीदी केंद्रों में इसी प्रकार अनियमितता की जा रही थी जिस पर मीडिया ने सवाल उठाए थे परंतु प्रसाशन की मिलीभगत के कारण किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई थी देखना है कि इस वर्ष ऐसी अनियमितता करने वालों के खिलाफ प्रशासन क्या कार्यवाही करता है


डिजिटल तौल मशीन का उपयोग किया जावे-दीपिका


भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी ने धान खरीदी प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज छोटे छोटे व्यापारी हाट बाजारों में डिजिटल तौल मशीन का उपयोग कर रहे है पिछले वर्ष से धान खरीदी में अनियमितता की खबरें आ रही थी और हमने डिजिटल तौल मशीन का प्रयोग करने की मांग भी की थी इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा पुरानी पद्धति से धान खरीदना भ्रष्टाचार को समर्थन देना है अगर प्रशासन को पारदर्शिता लाना है तो सर्वदलीय एक जांच टीम  गठन करे व उनके सामने प्रत्येक फड़ से किसानों के तौले हुए धान से 50-50 बोरों को पुनः तौलाया जाए जिससे सारी हकीकत सामने आ जायेगी ,किसानों को शोषण कर आज धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी अकूत सम्पत्ति के मालिक बन गए है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad