Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 8, 2021

अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिये शहबाज़ अली हुए सम्मानित


अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिये शहबाज़ अली हुए सम्मानित

दमोह: नगर के निरंतर प्रगतिशील गंगा जमना हायर सेकण्ड्री स्कूल के होनहार शिक्षक शहबाज अली ने यू एस ए से एफ़ आई वी बी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आनलाइन वालीवाल कोचिंग में भारत की ओर से प्रतिनिधत्व करते हुए ऐतिहासिक सफ़लता प्राप्त की है। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिये गंगा जमना हायर सेकेण्ड्री स्कूल व गंगा जमना वेलफ़ेयर सोसायटी के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन करके शहबाज अली को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक संचालक आर एस राजपूत रहे। अध्यक्षता आज़म ख़ान ने की। ललित नायक, आरिफ़ अंजुम व संजय सरवरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। 


कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों की दुआ से किया गया। छात्राओं ने अतिथियों के लिये स्वागत गीत की आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति दी। तत्पश्चात शिक्षक इमरान मिर्जा ने शहबाज़ अली के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहबाज़ अली वालीबाल खेल में कई नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। उनको पहला अवार्ड कक्षा सातवीं में पढ़ाई करते हुए प्राप्त हो गया था। उन्होंने लगातार छै नेशनल अवार्ड भी प्राप्त किये हैं।

कक्षा नवमीं की छात्रा तसवीह शेख़ ने अंग्रेज़ी में स्पीच देते हुए बताया कि 2010 में एक सौ बीस बच्चों से शुरु होने वाले गंगा जमना हायर सेकेण्ड्री स्कूल में ग्यारह सौ से अधिक बच्चे पूरी सुविधाओं के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य अतिथि आर एस राजपूत ने शहबाज अली की उपलब्धि को बड़ा गौरव बताते हुए स्कूल प्रबंधन को बधाई  प्रेषित की व बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किया। ललित नायक ने स्व० अ०जलील को याद करते हुए गंगा जमना स्कूल संचालक हाजी इदरीस,हाजी मुश्ताक खान को बधाई प्रेषित दी। आज़म खान,आरिफ अंजुम व संजय सरवरिया ने अपने उदबोधन में गंगा जमना परिवार के द्वारा किये जा रहे समाजोत्थान के कार्यों की जमकर प्रशंसा की व शहबाज अली को बधाई प्रेषित की। शहबाज अली ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता -पिता ,भाई बहन व खेल शिक्षकों को देते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल शिक्षक दिलशाद खान ने किया व प्राचार्या अफ़शा शैख़ ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर २समस्त स्टाफ़, छात्र छात्राओं के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad