Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 29, 2022

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार...।पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार हो रही अवैध शराब पर कार्यवाही कुल 13 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जप्त

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार...।पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार हो रही अवैध शराब पर कार्यवाही कुल 13 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जप्त

कोरिया पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ, जुआ ,सट्टा ,कबाड़ पर कार्रवाई करने लगातार थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था इसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम को सूचना मिली कुछ व्यक्ति राजनगर झागराखांड के रास्ते मनेंद्रगढ़ होते हुए शराब लेकर जाने वाले हैं उपरोक्त सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ के निर्देशन में दो अलग-अलग पार्टियां मुखबिर के बताएं स्थान पर रवाना की गई।

मुखबिर के बताए अनुसार टाटा इंडिगो क्रमांक सीजी 16 सीएफ 3280 जो राजनगर के रास्ते झगराखांड होते हुए मनेंद्रगढ़ आ रही थी उपरोक्त कार को विवेकानंद कॉलेज के सामने घेराबंदी कर पकड़ा गया । कार चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम रवि कुमार जायसवाल पिता नारायण प्रसाद जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी ईट भट्टा दफाई झागराखांड बताया । कार को चेक करने पर कार के अंदर से 12 पेटी गोवा व्हिस्की शराब मिली प्रत्येक पेटी में 50 नग प्रत्येक में 180ml कुल 600 सीसी में लगभग 108 लीटर गोवा शराब कीमती ₹78000 होना पाया गया आरोपी को अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया ठीक इसी प्रकार दूसरे मामले में मुखबिर सूचना के आधार पर पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास एक व्यक्ति को दुपहिया वाहन में पकड़ा गया उसके कब्जे से एक पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिली पेटी में कुल 50 नग गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक में 180ml कीमती ₹6000 मिली पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजेश मिश्रा पिता राम गोविंद मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी से सेक्टर बिजुरी स्थाई पता ग्राम बरोदा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का बताया आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह सहायक उप निरीक्षक आर एन गुप्ता , बीके सिंह, हीरालाल कुजुर, प्रधान आरक्षक अमर सिंह अंजाम आरक्षक इश्तियाक खान ,जितेन ठाकुर, प्रमोद यादव ,विनीत सोनी, शंभू यादव राकेश शर्मा ,पुरुषोत्तम  की भूमिका सराहनीय रही।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad