Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 30, 2022

कार चोरी का खुलासा, चोरी गई कार जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार


कार चोरी का खुलासा, चोरी गई कार जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से जिला की रिपोर्ट

सिवनी- दिनांक 28.01.2022 को प्रार्थी बिहारी लाल चौधरी पिता डोमाजी चौधरी निवासी ग्राम धारनाकला ने थाना बरघाट में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 28.01.2022 को अपनी काले कलर की स्विफ्ट कार क्रमांक एम.पी. 22 सीए 0986 से सब्जी खरीदने धारना बाजार गया था। शाम को 6.30 बजे कार को ग्राम पंचायत धारना के सामने खड़ी करके बाजार के अंदर पैदल सब्जी खरीदने गया था एवं करीब 15 मिनट बाद जब सब्जी खरीदकर वापस आया तो उक्त कार जहां खड़ी किया था वहां नहीं थी आसपास कार देखा कहीं नहीं दिखी। जिस पर थाना बरघाट में अज्ञात चोर के विरुद्ध अप क्र 72/2022 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी एस.के. मरावी एवं एसडीओपी बरघाट शशिकांत सरयाम को थाना बरघाट की टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी बरघाट के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किये गए। बरघाट पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके आधार पर पुलिस सर्चिंग पार्टी आष्टा की ओर रवाना की गई। इसी समय पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि काली रंग की कार लेकर जय बघेल आष्ठा तरफ गया है। सूचना पर तत्काल आष्ठा से आगे तथा आसपास जाने के सभी रास्तों पर ग्रामाणों की मदद से नाकाबंदी कराई गई।

पतासाजी के दौरान बिरहोली से अमुरला की तरफ जाने वाली रोड पर सर्चिंग करने पर एक काली कार दिखाई दी जिसका पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों द्वारा पीछा किया गया पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी तेज गति से कार भगाने लगा जिससे कुछ दूरी पर जाकर कार एक पुलिया से टकरा गई और उससे उतरकर आरोपी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपने नाम जय पिता रामकिशन बघेल उम्र 30 साल निवासी डूंडा सिवनी हाल निवास इंदौर का होना बताया तथा कार चोरी करना स्वीकार किया आरोपी से मौके पर चोरी गई कार क्रमांक एमपी 22 सीए 09 86 जत्त किया गया। आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

 गिरफ्तार आरोपीः

जय पिता रामकिशन बघेल उम्र 30 साल निवासी डूंडा सिवनी जिला सिवनी हाल निवास इंदौर। जप्त संपत्तिः- चोरी की गई मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 22 सीए/ 90 86 कीमती 04 लाख रुपये। सराहनीय कार्यः

  थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशन्त शर्मा, उप निरीक्षक सदानंद गोदेवार,सउनि सुबोध कुमार मालवीय, आर ड्राइवर क्र.783 केसरीनंदन ऐड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad