Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 30, 2022

दुकान में सुरंग खोदकर चोरी करने वाले पकड़ाये कुल 22 नग मोबाईल व 24 नग ईयर फोन सहित 100 प्रतिशत बरामद


दुकान में सुरंग खोदकर चोरी करने वाले पकड़ाये कुल 22 नग मोबाईल व 24 नग ईयर फोन सहित 100 प्रतिशत बरामद

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट 

बालोद-जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हो रहे चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक अनुविभाग गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक  राजेश बांगडे के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया। 


जिसमें घटना दिनांक 23जनवरी के रात्रि करीबन 8.30 बजे अपना दुकान बंदकर घर चला गया था कि दुसरे दिन दिनांक 24 जनवरी के सुबह 08.30 बजे दुकान का शटर खोलकर दुकान अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान का समान बिखरा हुआ था व दुकान के पीछे दीवाल के नीचे तरफ होल कर सुरंग जैसा बना हुआ था, दुकान में रखे मोबाइल व अन्य समान को चेक किया तो एक नग सैमसंग एम ओ 2  मोबाइल  कीमती 8000 , 01 नग इंटेल  मोबाइल कीमती 7500.  01 नग विवों  10990, 01 नग विवों वाई 12 जी 11909, 02 नग विवों वाई 3एस मोबाइल जुमला कीमती 18900,  01 नग विवों  मोबाइल कीमती 10990. रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 32 जीबी प्रतिनग कीमती 350 रूपये , जुमला कीमती 1750 रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 64 जीबी प्रतिनग कीमती 500 रूपये जुमला कीमती 2500 रूपये ,10 नग मेमोरी कार्ड 8 जीबी, प्रतिनग कीमती 175 रूपये, जुमला कीमती 1750 रूपये, 12 नग स्पीकर प्रतिनग कीमती 350 रूपये, जुमला कीमती 4200 रूपये, 15 नग ब्लूटुथ नेकबेल्ट प्रतिनग कीमती 540 रूपये , जुमला कीमती 8100 रूपये, सम्पूर्ण जुमला कीमती 86750 रू को कोई अज्ञात चोर मेरे दुकान के दीवाल को छेद कर सुरंग बनाकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 11/2022 धारा 457, 380,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान डॉग स्क्वाड बालोद के द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर डॉग संदेही के घर जा पहुचॉ जिसके आधार पर और मुखबीर की सूचना पर संदेही गिरीश धनकर पिता यशवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा व अन्य 02 अपचारी बालक से पूछताछ करने पर आरोपी गिरीष धनकर व विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा घटना दिनांक 24जनवरी के रात्रि 2.00 बजे डुडिया बस स्टैण्ड में बने देवांगन मोबाइल दुकान के दीवाल छेद कर सुरंग बनाकर अन्दर प्रवेश कर दुकान में रखे मोबाइल, इयरफोन को चोरी कर एक बंदन कलर के सीमेंट बोरी में भरकर तीनो रात्रि में ही हल्बीन तरिया मैदान से कुछ दुरी पर बने लखनू ठाकुर के ब्यारा के खराब पैरा को उठाकर चोरी किये गये मोबाइल ,ब्लूटुथ इयरफोन, सामान्य इयरफोन व चोरी में इस्तेमाल लोहे के सब्बल को छिपाकर रखे थे। आरोपी गिरीश धनकर के द्वारा बरामद कराने पर 22 नग मोबाइल, ब्लूटुथ इयरफोन, इयरफोन कुल 24 नग जुमला कीमती 1,03000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 

उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 02 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, प्रभारी सायबर सेल रोहित मालेकर, सउनि डोमन सिंह साहू, प्र.आर. विकास सिंह,भुवनेश्वर मरकाम,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता महावीर बलदेव महावीर, धर्मेद्र चंद्रवंशी, पुरानिक साहू, कमलेश रावटे, तेजराम साहू का विषेश योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad