श्री सौरभ यादव जी को 26 जनवरी(गणतंत्र दिवस)के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
शिक्षक ने कोरोना महामारी के दौरान बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने पढई तुंहर दुआर 2.0 छत्तीशगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के योजना में बेहतर कार्य करने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला bagur के जीवविज्ञान व्याख्याता श्री सौरभ यादव जी का पिछले दिनों 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर छूईखदान अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा जी ने प्रशस्ति पत्र,शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित
किया ।
विदित हो की पढ़ई तुंहार दुआर योजनान्तर्गत बेहतर कार्य करने वाले सभी ब्लॉक से 04 शिक्षकों का गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर श्री प्रकाश सिन्हा जी के द्वारा सम्मानित किया जाना था लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिक्षकों को ब्लॉक में ही सम्मानित किया गया। श्री सौरव यादव जी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित होने पर शाला विकास समिति और शाला परिवार के सभी शिक्षक स्टाफ ने उनको शुभकामनाएं दी है। विद्यार्थियों ने भी अपने प्रेरणास्रोत गुरु श्री सौरभ यादव को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.