Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 30, 2022

आज का राशिफल 30 जनवरी 2022 रविवार

 


आज का राशिफल 30 जनवरी 2022 रविवार


मेष

30-01-2022


 पारिवारिक स्तर के लिए यह समय काफी शुभ दिख रहा है। इस दौरान आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस अवधि में आपके भाई-बहन उन्नति करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की संभावना है। प्रेम के मामले में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेमी के साथ किसी रोचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले भी सही रहेंगे। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग



 

---------------------------------------


वृष 

30-01-2022


 आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हल्का लाल



 

---------------------------------------


मिथुन 

30-01-2022


 यदि आप बैंक या वित्तीय क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। आपके अधिकारी आपके काम पर बारीक नजर रखे हुए हैं, इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

30-01-2022


 स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है। काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालाँकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी सम्वेदनशील होंगे। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। तरक्की के लिए कुछ आधुनिक कायदे कानून भी आपनाने होंगे। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 



 

---------------------------------------


सिंह 

30-01-2022


 आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। 



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग



 

---------------------------------------


कन्या

30-01-2022


 उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। एक साथ मिल कर काम करने से ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज आपका दिन है। पिछले दिनों जो योजनाएं आपने बनाईं, सब आज पूरी होती जाएंगी। आपकी जो जमा पूंजी है उसमें आज और बढ़ोतरी होगी। पैसा खर्च करने की बजाय कमाने पर ध्यान लगाइये। पैसा कमाने के साथ साथ जिन्दगी का लुत्फ उठाना भी सीखिये।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 



 

---------------------------------------


तुला 

30-01-2022


 आज अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। यदि न्यायालय में कोई मामला लंबित है और परिणाम अपेक्षित है तो हो सकता है यह फैसला आपके पक्ष में न आये। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। स्थायी संपत्ति के मामलों में आज संयम से काम लें। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

30-01-2022


 आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें।  आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग



 

---------------------------------------


धनु 

30-01-2022


 आज नई योजनाओं में आपकी सहभागिता रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उचित अवसर की प्रतीक्षा करें। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज नई, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। शत्रु के गुप्त षड्यंत्र विफल होंगे। उन्नति के कार्यों में बाधा आ रही है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : हल्का लाल



 

---------------------------------------


मकर 

30-01-2022


 आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला



 

---------------------------------------


कुंभ 

30-01-2022


 आज आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। कार्यशैली में बदलाव होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं। सांसारिक मोह माया से दूर रहें। अपने व्यवहार से लोगो को खुश करेंगे। दुसरो को अपने निजी मामलो में दखल न देने दें। आत्मविश्वाश की कमी दिखेगी। कर्म करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने पैसे की स्थिति को भली भांति समझेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन ना करने से भी कई बार गलती हो जाती हैआप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। अचानक जरूरी काम शुरू करने पड़ेंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

30-01-2022


 आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। अल्पावधि की योजनाओं के निर्णय भी आपको लाभ ही पहुंचाएंगे लेकिन इसके लिये आपको सही खोज व बारीक नजर अवश्य रखनी होगी।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सोना रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad