Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 16, 2022

चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 40 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…तस्करी में प्रयुक्त वाहन और 2 नग मोबाइल भी जब्त,

 जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़-


 चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 40 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…तस्करी में प्रयुक्त वाहन और 2 नग मोबाइल भी जब्त,



एंकर : जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों व अपने घर में 39 पैकट गांजा रखने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार,थाना प्रभारी चांपा  मनीष सिंह परिहार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में दो लोग सवार होकर कुरदा सिवनी मोड़ के पास मादक पदार्थ गांजा खपाने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैसूचना पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा मनीष सिंह परिहार द्वारा निरीक्षक मुनेश्वर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में मुखबीर के बताये गये स्थान पर टीम रवाना किया गया। पुलिस को ग्राम सिवनी नहर के पास एक सफेद रंग की आर्टिका कार रोड किनारे खड़ी मिली जिसमें दो आदमी सवार थे। पुछताछ करने व तलाशी लेने पर आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 से 1 किलो मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया आरोपियो से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर आरोपी नुकेश्वर चन्द्रा ने बताया की वह उड़िसा से 40 बंडल गांजा लेकर आया है और गांजा को बाजारपारा सिवनी निवासी गोविंदा राठौर के घर में छिपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपी के बताये अनुसार जगह पर रेड कार्यवाही की गोविंदा राठौर से विधिवत पुछताछ कर घर के अंदर से दो बोरियों में रखे 39 पैकेट मादक पदार्थ गांजा को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।आरोपी नुकेश्वर प्रसाद चन्द्रा पिता बालकृष्ण (32) निवासी बेलादुला थाना जैजैपुर, शत्रुहन शर्मा पिता गति शर्मा (33) निवासी कोटाडबरी थाना चांपा, गोविंदा राठौर पिता धनीराम राठौर (27) निवासी बाजार चौक सिवनी थाना चांपा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 4 लाख रूपये कीमत का 40 किलो मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में उपयोग किये गये आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 एवं 2 नग मोबाइल जप्त किया गया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है


बाइट : मनीष सिंह परिहार (थाना प्रभारी चांपा )

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad