गुण्डरदेही के बाद रजोली मे चोरी चोर ने इस बार जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर के घर को बनाया निशाना 40 तोला चांदी व 7 तोला सोना कर लिए चोरी
गुण्डरदेही - जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रजोली निवासी पुष्पेंद्र चंद्राकर के घर रविवार की रात्रि मे चोरों ने सुनसान देखकर उनके घर में रखे 40 तोला चांदी व 7 तोला सोना व तीन गुल्ला तोड़कर रखे पैसे को चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट उन्होंने स्थानीय रनचिरई थाना मे दे दी है जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि रविवार को पुरे परिवार सहित बाहर गए हुए थे घर मे ताला लगा हुआ था सोमवार की सुबह जब घर आए तो घटना की जानकारी हुई उन्होंने बताया कि रविवार की रात्रि मे चोरो ने घर घुसकर आलमारी का लाकर तोड़कर 40 तोला चांदी व 7 तोला सोना चोरी कर लिया है वही बच्चो का तीन गुल्ला को तोड़कर उसमें रखे पैसे को भी चोरी कर लिया है । चोरो ने आसपास के दो घरो को और निशाना बनाया गया था मगर वह कामयाब नही हुए
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.